Aloo Cutlet Recipe: दिन भर की थकान के बाद शाम की चाय के साथ अगर टेस्टी और क्रिस्पी नाश्ता मिल जाए तो क्या कहना.अक्सर लोग यह सोचकर शाम का नाश्ता नहीं बनाते कि इसमें ज्यादा समय लग जाएगा और फिर बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन आज हम आपको उबले आलू से बनने वाले क्रिस्पी कटलेट की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बहुत ही कम समय में आसानी से बना सकेंगे.
बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट इस कटलेट का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे बार-बार मांग कर खाएगा. आइए जानते हैं कि आलू कटलेट कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
4 उबले हुए आलू (मैश किए हुए)
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स (या 2-3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर/ अरारोट)
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क