Achari Lauki Salad Recipe: गर्मियों में खाएं लौकी का ठंडा-ठंडा अचारी सलाद, स्वाद में लाजवाब और बनाना है आसान

Achari Lauki Salad Recipe: अगर आप रोजाना एक जैसा सलाद खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो अचारी लौकी सलाद एक बढ़िया ऑप्शन है. लौकी, दही और आचार के मासालों से बना यह सलाद खाने में तो टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है.

Advertisement
लौकी की बोरियत होगी खत्म! बिना तेल के बनाएं चटपटा लौकी सलाद, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो (Photo-ITG) लौकी की बोरियत होगी खत्म! बिना तेल के बनाएं चटपटा लौकी सलाद, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

Achari Lauki Salad Recipe: गर्मियों के मौसम में जब कुछ हल्का और चटपटा खाने का मन होता है तो अक्सर सलाद खाने का मन करता है. लेकिन क्या आपने कभी अचारी लौकी सलाद ट्राई किया है. इसमें लौकी की ठंडक और अचार के मसालों का चटपटा स्वाद मिलता है जो खाने का मजा कई गुना बढ़ा देता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि लौकी न खाने वाले भी इसे मांग-मांगकर खाते हैं.

Advertisement

खास बात यह है कि यह सलाद बिना तेल के बनता है और झटपट तैयार हो जाता है, इसलिए हेल्दी डाइट फॉलो करने वालों के लिए भी यह एक बेहतर ऑप्शन है.  आइए जानते हैं कि लौकी का अचारी सलाद कैसे बनता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप कद्दूकस की हुई या हल्की उबली लौकी
1/2 कप दही
1 चम्मच अचारी मसाला (अचार का मसाला या घर का बना)
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
चुटकी भर काली मिर्च
1 चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा हरा धनिया (गार्निश के लिए)


लौकी का अचारी सलाद कैसे बनाते हैं?

  1. लौकी का अचारी सलाद बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को हल्का उबाल लें या कद्दूकस करके उसमें थोड़ा नमक मिलाकर 5 मिनट रख दें. इसके बाद उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें.
  2. अब एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें अचारी मसाला, नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं.
  3. अब इसमें तैयार की हुई लौकी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें और सलाद को हल्का ठंडा करके सर्व करें.
  4. अचारी मसाले के लिए आप घर के आम या मिक्स अचार का मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं. चाहें तो इसमें थोड़ा कटा हुआ प्याज या टमाटर भी डाल सकते हैं, इससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement