Under Bed Cleaning Hacks: बेड के नीचे भरा है ढेर सारा सामान, दिवाली से पहले इन 5 तरीकों से मिनटों में करें सफाई

दिवाली से पहले घर की सफाई करते समय बेड के नीचे रखा सामान परेशानी बढ़ा सकता है. छोटे घरों में जगह बचाने और सफाई आसान बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स. इनकी मदद से सामान व्यवस्थित रखने और कमरे को साफ-सुथरा बनाने में काफी आसानी होगी.

Advertisement
बिस्तर के नीचे सामान सेट करके रखना चाहिए. (PHOTO:AI) बिस्तर के नीचे सामान सेट करके रखना चाहिए. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

Under Bed Cleaning Hacks: छोटे घरों में अक्सर सामान रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है और इस वजह से कई बार भारी या कभी-कभी इस्तेमाल होने वाली चीजों को लोग बेड के नीचे रख देते हैं. मगर दिक्कत तब होती है जब लोग दीपावली से पहले घर की सफाई करते हैं और इतना सारा सामान देखकर परेशान हो जाते हैं. अगर आपके कमरे में बेड के नीचे काफी सारा सामान है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि सफाई कैसे करें. तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप कुछ आसान तरीकों की मदद से झटपट बेड के नीचे की सफाई कर पाएंगे. 

Advertisement

बेड के नीचे कई तरह का सामान मौजूद होता है, जिनको कम जगह ही वजह से लोग रख देते हैं. हालांकि इनकी सफाई करना बहुत बड़ा टास्क बन जाता है. इसलिए बेड के नीचे की सफाई के लिए कुछ जरूर टिप्स को ऑप फॉलो कर सकते हैं, जो कम समय में ही पूरी सफाई करने में आपकी मदद करेंगे. आइए इन आसान तरीकों के बारे में जानते हैं. 

सारा सामान निकालें बाहर 

सबसे पहले बेड के नीचे रखा सारा सामान बाहर निकाल कर रख लें और फिर एक-एक करें कि कौन-सा सामान काम का है. सारी चीजों को बाहर निकालकर यह आसान हो जाता है कि आपको पता चल जाता है कि आपके पास क्या-क्या सामान है. इस तरह आप जरूरी और गैरजरूरी चीजों को अलग-अलग करके रख सकते हैं, ताकि आखिर में आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनको वापस से सेट कर पाएं. 

Advertisement

पुराने सूटकेस में रखें एक्स्ट्रा सामान

बेड के नीचे ज्यादा वो ही सामान रखा जाता है, जिसका यूज लोग बहुत कम करते हैं. इन चीजों को इधर-उधर फेंकने से अच्छा ही आप अपने घर में पड़े किसी पुराने सूटकेस में इसको स्टोर करके रख लें. बेड के नीचे सूटकूस को आप आसानी से सेट भी कर सकते हैं और इससे सामान गंदा भी नहीं होता है. सूटकेस को जब मन करें बाहर भी निकाल सकते हैं और बेड के नीचे सफाई भी कर सकते हैं. 

कबाड़ और फालतू सामान हटाएं

सबसे जरूरी काम होता है कि इन सामानों में से कबाड़ और फालतू सामान को छांटना. कई बार लोगों को लगता है कि यह मेरे बहुत काम आएगा और यह सोचकर चीजों को स्टोर कर लेते हैं. मगर फिर कुछ समय बाद वो सामान उनके घर में सिर्फ जगह घेरने वाली जगह बन जाता है, ऐसे मे आपको समय रहते ही फालतू और जरूरी चीजों की छंटनी कर लेनी चाहिए. 

सीजन कपड़ों को ऑर्गेनाइजर में रखें 

मौसमी कपड़ों को भी लोग बेड के नीचे ही स्टोर करके रखते हैं, इसलिए कपड़ों को रखने के लिए ऑर्गेनाइजर का इस्तेमाल करें. एक तो इससे कड़े भी खराब नहीं होते हैं और जब सामान को निकालना हो तो भी चीजें आसानी से मिल जाती हैं. 

Advertisement

पहिए वाले स्टोरेज बॉक्स या दराज

बेड के नीचे भारी सामान रखने के लिए पहिए वाले स्टोरेज बॉक्स या दराज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे सामान बाहर भी दिखाई नहीं देता है और पहिए होने की वजह से आसानी से इनको अंदर और बाहर भी किया जा सकता है. इन बॉक्स में आप रजाई-गद्दे या फिर कोई और दूसरा भारी सामान भी रख सकते हैं, जिससे कम स्पेस भी बहुत सारा सामान आ जाता है और जगह खाली-खाली भी दिखाई देती है.

सभी जरूरत की चीजों को सही से स्टोर करके बेड के नीचे सेट करके रख दीजिए और जो सामान फालतू बच गया हो उनको भी एक नजर देखने के बाद कूड़ेदान में फेंक दें. अगर आप इस तरीके से सफाई करते हैं जो चीजें भी कम स्पेस में स्टोर हो जाती हैं और चीजें जल्दी साफ भी हो जाती हैं. इस तरह आपको सिर्फ स्टोरेज बॉक्स, दराज और सूटकेस को ऊपर से ही साफ करना पड़ेगा, क्योंकि उसके अंदर का सारा सामान सही रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »