तेल-मसालों के दागों से गंदी और चिपचिपी नहीं होगी रसोई! बनाते या सजाते समय रखें इन 7 बातों का ख्याल, सफाई होगी बेहद आसान

खाना बनाते समय तेल और मसालों के छींटों से किचन चिपचिपा हो जाता है? रसोई बनाते या रिनोवेट करते समय आप इन 7 स्मार्ट इंटीरियर हैक्स का ध्यान रख सकते हैं, जिससे दीवारों और कैबिनेट पर चिकनाई नहीं जमेगी और सफाई मिनटों में होगी.

Advertisement
रसोई को चिकनाई से दूर रखने के लिए आपको चूल्हे के हिसाब से चिमनी लगवानी चाहिए. (Photo: ITG) रसोई को चिकनाई से दूर रखने के लिए आपको चूल्हे के हिसाब से चिमनी लगवानी चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

घर में खाना बनाना रोज का काम है, लेकिन इसके बाद किचन की सफाई करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं लगता. खासकर जब सब्जी में छौंक लगाना हो या पूड़ी-पकौड़े तलने हों, तो तेल के छींटे गैस, दीवारों, स्लैब और कैबिनेट तक पहुंच जाते हैं. शुरुआत में ये छोटे-छोटे दाग नजर नहीं आते, लेकिन कुछ ही दिनों में इन पर धूल चिपकने लगती है और किचन की सतह चिकनी और गंदी दिखने लगती है. फिर इन्हें साफ करने में काफी मेहनत करनी पड़ती है.

Advertisement

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हर बार घंटों रगड़कर सफाई करने के बजाय किचन को इस तरह तैयार करना बेहतर है कि तेल और चिकनाई कम फैले और सफाई करना भी आसान रहे. इसके लिए किचन में टाइल्स, चिमनी, कैबिनेट और सामान रखने की जगह से जुड़े कुछ स्मार्ट बदलाव काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 7 तरीके, जो आपकी रसोई को साफ-सुथरा रखने में मदद करेंगे.

1. गैस के पीछे पूरी दीवार पर लगवाएं टाइल्स: गैस के पीछे की दीवार पर तेल और मसालों के छींटे सबसे ज्यादा पड़ते हैं. इससे बचने के लिए वहां ऊपर तक टाइल्स लगवाएं. इन्हें कपड़े और क्लीनर से साफ करना आसान होता है. बड़ी टाइल्स चुनने से जोड़ भी कम होंगे, जहां गंदगी जमती है.

2. चूल्हे के हिसाब से चुनें चिमनी: छोटी चिमनी धुएं और तेल की भाप को ठीक से खींच नहीं पाती, जिससे कैबिनेट और दीवारों पर चिकनाई जम सकती है. इसलिए चूल्हे के साइज और बर्नर की संख्या के हिसाब से सही चौड़ाई वाली चिमनी चुनें.

Advertisement

3. गैस के पास न बनवाएं खुली अलमारियां: गैस के पास रखे खुले जार और बर्तनों पर तेल की लेयर जम सकती है. इसलिए खुली अलमारियों को चूल्हे से दूर रखें और रोज इस्तेमाल होने वाले मसालों को बंद कैबिनेट में रखें. खाना बनाते समय ढक्कन लगाने से भी तेल के छींटे कम पड़ेंगे.

4. कैबिनेट का डिजाइन रखें सिंपल: कैबिनेट्स में जितनी नक्काशी और गहरी-गहरी लाइन्स होंगी, उनमें उतनी ही चिकनाई जम जाती है. इस तरह की जमी चिकनाई को साफ करना मुश्किल होता है. इसलिए फ्लैट सतह वाले कैबिनेट और सादे हैंडल चुनें. इन्हें कपड़े से पोंछना आसान होता है.

5. स्लैब का रंग और जोड़ सोचकर चुनें: रसोई की स्लैब पर तेल और खाने के दाग लगना आम है. गहरे रंग का धब्बेदार ग्रेनाइट छोटे दागों को कम दिखा सकता है. स्लैब में जोड़ कम रखें और सिंक के आसपास की जगह को सही तरीके से सील करवाएं.

6. तेल-मसालों के लिए बनवाएं पुल-आउट स्टोरेज: तेल की बोतलें और मसालों के डिब्बे स्लैब पर रखने से जगह घिरती है और नीचे चिकनाई जमती है. इसके लिए छोटी पुल-आउट अलमारी बनवाएं, जिसे जरूरत के समय बाहर खींचकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

7. फर्श के लिए चुनें सही टाइल्स: रसोई के फर्श पर तेल गिरने से फिसलने का खतरा रहता है. इसलिए ऐसी टाइल्स चुनें, जिन पर पैर न फिसले और सफाई करना भी आसान हो. टाइल्स के बीच के जोड़ भी ऐसे हों, जिनमें गंदगी कम जमा हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »