How to Get Rid of Ants: न चिपकेगा और न होगा खराब, चीनी-गुड़ के डिब्बे में डाल दें ये एक चीज, चींटियां भागेंगी कोसों दूर, पंकज भदौरिया ने बताया

अक्सर ऐसा होता है कि चीनी और गुड़ के डिब्बे के आसपास चीटियां मंडराने लगती हैं. कई बार नमी की वजह से चीनी और गुड़ चिपक जाते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप चीटियों को चीनी से दूर रख सकते हैं.

Advertisement
दुम दबाकर भागेंगी चींटियां (Photo: ITG) दुम दबाकर भागेंगी चींटियां (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST

रसोईघर में रखी चीनी और गुड़ ऐसी चीजें हैं जिनकी जरूरत रोज पड़ती है, लेकिन जरा सी नमी मिलते ही चीनी में ढेले पड़ने लगते हैं या वह चिपचिपी हो जाती है. वहीं, गुड़ और चीनी की मिठास की वजह से बहुत जल्दी चींटियां और छोटे कीड़े भी डिब्बे पर हमला बोल देते हैं. अगर आप भी बार-बार चींटियों और सीलन की इस समस्या से परेशान रहती हैं तो आपको महंगे प्रोडक्ट्स या दवाइयों पर पैसे खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है.

Advertisement

रसोई में मौजूद कुछ बहुत ही आसान और नेचुरल चीजों की मदद से आप चीनी और गुड़ को एकदम सुरक्षित और फ्रेश रख सकती हैं. आइए जानते हैं इन आसान और असरदार हैक्स के बारे में.

1. चीनी को सीलन और चींटियों से बचाने के आसान तरीके
लौंग का कमाल: चीनी के डिब्बे में 4-5 लौंग डालकर रख दें. लौंग की तेज खुशबू से चींटियां और कीड़े कोसों दूर भागते हैं और चीनी में नमी भी नहीं आती.

सूखी नीम की पत्तियां: अगर चीनी में बहुत ज्यादा चींटियां लगती हैं, तो कुछ सूखी हुई नीम की पत्तियां एक साफ कपड़े में बांधकर चीनी के जार के अंदर डाल दें. इससे चींटियां बिल्कुल पास नहीं फटकेंगी.

तेज पत्ता: चीनी के डिब्बे में 2-3 तेज पत्ते रख देने से नमी सोखने में मदद मिलती है और कीड़े-मकोड़े भी नहीं लगते.

Advertisement

चावल की पोटली: अगर बरसात या नमी के मौसम में चीनी गीली होने लगती है, तो एक छोटे कॉटन के कपड़े में थोड़े से कच्चे चावल बांधकर पोटली बना लें और उसे चीनी के डिब्बे में रख दें. चावल अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं, जिससे चीनी खिली-खिली रहती है.

गुड़ को पिघलने, चिपचिपा होने और चींटियों से बचाने के उपाय
सूती कपड़े में लपेटकर रखें: गुड़ को कभी भी खुले में या प्लास्टिक की पन्नी में सीधे न रखें. गुड़ को हमेशा एयर-टाइट डिब्बे में रखने से पहले एक साफ सूती कपड़े में लपेट लें, ताकि वह पसीजे नहीं और चिपचिपा न हो.

सौंफ या अजवाइन डालें: गुड़ के डिब्बे में एक चम्मच सौंफ या अजवाइन डालकर रखने से उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है और उसमें चींटियां नहीं लगतीं.

फ्रिज में स्टोर करें: अगर मौसम बहुत ज्यादा उमस भरा है, तो गुड़ को एयर-टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख दें. इससे गुड़ न तो गलेगा और न ही उसमें चींटियां लगेंगी.

थोड़ा सा नमक: गुड़ के डिब्बे के कोने में एक छोटी पुड़िया में थोड़ा सा नमक बांधकर रख दें, यह नमी को कंट्रोल करने में मदद करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »