How To Fix Kitchen Sink Leakage: सिंक के नीचे टपक रहा है पानी और सड़ने लगी है कैबिनेट? बिना प्लंबर बुलाए ₹0 में ऐसे ठीक करें लीकेज

How To Fix Kitchen Sink Leakage: किचन सिंक के नीचे पाइप से टपकता पानी आपकी महंगी लकड़ी की कैबिनेट और फर्श को सड़ने से खराब कर सकता है. प्लंबर पर पैसे लुटाने के बजाय आप कुछ आसान तरीकों की मदद से खुद ही लीकेज को ठीक कर सकते हैं.

Advertisement
सिंक के नीचे आगर पानी टपक रहा है तो देखें कि पाइप की फिटिंग ढीली ना हो रही हो. (Photo: ITG) सिंक के नीचे आगर पानी टपक रहा है तो देखें कि पाइप की फिटिंग ढीली ना हो रही हो. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:40 AM IST

How To Fix Kitchen Sink Leakage: रसोई में बर्तन धोते समय पानी का इस्तेमाल तो हर दिन होता है, लेकिन अगर सिंक के नीचे रखे सामान में नमी आने लगे या कैबिनेट के कोने में पानी जमा दिखे, तो इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज न करें. अक्सर लोग सिंक से टपकते पानी को आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है. धीरे-धीरे होने वाली लीकेज से रसोई में लगी लकड़ी की कैबिनेट, फर्श और वहां रखे सामान को पहले नुकसान पहुंचता है और फिर वो खराब हो जाता है. कई बार सिंक के नीचे लगा पाइप धीरे-धीरे लीक होने लगता है और हमें इसकी भनक तक नहीं लगती. जब तक ध्यान जाता है, तब तक सबकुछ खराब हो चुका होता है.

Advertisement

अच्छी बात ये है कि हर बार ऐसी समस्या के लिए प्लंबर बुलाने या ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती. कई बार आप बिना ज्यादा खर्च के इसे खुद आसानी से ठीक कर सकते हैं. बस, इसके लिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पानी कहां से निकल रहा है और समस्या कितनी गंभीर है. आइए जानते हैं कि किचन सिंक के नीचे पानी टपकने पर आप क्या कर सकते हैं.

सबसे पहले पता लगाएं, पानी कहां से लीक हो रहा है
सिंक के नीचे पानी टपक रहा है, तो सबसे पहले लीकेज की सही जगह पता लगाना जरूरी है. इसके लिए पाइप और उसके जोड़ों को सूखे कपड़े से पोंछें और नीचे बाल्टी रखकर नल चलाएं. अब ध्यान से देखें कि पानी कहां से निकल रहा है. अगर सिंक के नीचे अंधेरा है, तो टॉर्च की मदद ले सकते हैं.
सिंक के नीचे लगे घुमावदार पाइप को पी-ट्रैप कहते हैं. इसके जोड़ ढीले होने, वॉशर खराब होने या पाइप में दरार आने से पानी लीक हो सकता है.

1. पाइप का कनेक्शन ढीला है तो कसें: अगर पाइप के जोड़ से पानी टपक रहा है, तो नल बंद करके ढीले नट को धीरे-धीरे कसें. जरूरत पड़ने पर प्लायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, ज्यादा जोर लगाने से प्लास्टिक की फिटिंग टूट सकती है. इसलिए कनेक्शन कसने के बाद दोबारा पानी चलाकर चेक कर लें.

2. खराब वॉशर को बदलें: कई बार नट कसने के बाद भी पानी रिसता रहता है. इसकी वजह खराब वॉशर हो सकता है. ये रिंग जैसा छोटा हिस्सा पाइप के जोड़ को सील करता है. पुराना वॉशर सख्त या चपटा होने पर पानी रिसने लगता है. ऐसे में उसी आकार का नया वॉशर लगाना जरूरी है. अगर फिटिंग खोलने का एक्सपीरियंस नहीं है, तो किसी जानकार की मदद लें.

3. पाइप में दरार है तो बदलें: अगर पाइप में दरार आ गई है या मेटल के पाइप में जंग लग गई है, तो उसे बदलना बेहतर है. पीवीसी पी-ट्रैप भी एक ऑप्शन है. नया पाइप लगाते समय उसकी शेप और फिटिंग का ध्यान रखें. दरार पर सिर्फ टेप लगाकर लंबे समय तक इस्तेमाल करना सही सॉल्यूशन नहीं है.

4. बार-बार लीकेज हो तो पूरी फिटिंग करें चेक: अगर नट कसने या वॉशर बदलने के बाद भी पानी टपक रहा है, तो पाइप की फिटिंग, पुराने पार्ट्स और कनेक्शन के धागों में खराबी हो सकती है. ऐसी कंडीशन में पूरी फीटिंग को चेक कराएं. जरूरत पड़ने पर पूरी फिटिंग बदलवाना ज्यादा टिकाऊ ऑप्शन हो सकता है.

लीकेज ठीक करने के बाद जरूर करें ये काम
रिपेयर के बाद नल चलाकर कुछ मिनट तक सभी जोड़ चेक कर लें. पाइप के नीचे सूखा कपड़ा या टिश्यू रखकर भी देख सकते हैं कि कहीं पानी तो नहीं रिस रहा. इसके बाद सिंक के नीचे जमा पानी पोंछकर जगह को अच्छी तरह सुखा दें, ताकि कैबिनेट में नमी और फफूंदी की समस्या न हो.

नोट: अगर पाइप बुरी तरह डैमेज हो गया है या बार-बार लीकेज हो रही है, तो खुद मरम्मत करने के बजाय प्लंबर की मदद लें. समय रहते लीकेज ठीक करने से किचन के कैबिनेट और फर्श को नुकसान से बचाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »