Sofa Cleaning Tips: सोफे के जिद्दी दाग साफ करने में छूटते हैं पसीने? किचन की इन 3 चीजों से बनाएं होममेड क्लीनर, मिनटों में चमक उठेगा सोफा

Sofa Cleaning Tips: सोफे पर लगे चाय, कॉफी या धूल-मिट्टी के दागों से परेशान हैं? महंगी ड्राई क्लीनिंग या केमिकल लिक्विड पर पैसे खर्च करने के बजाय किचन में रखी 3 चीजों से घर पर ही पावरफुल सोफा क्लीनर बनाएं. इससे सोफे के दाग और गंदगी आसानी से साफ करने में मदद मिलेगी और सोफा फिर से साफ-सुथरा नजर आएगा.

Advertisement
सोफे को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर क्लीनर बनाया जा सकता है. (Photo: ITG) सोफे को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरका मिलाकर क्लीनर बनाया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

Sofa Cleaning Tips: सभी घरों में सोफे होते हैं. पहले जहां लकड़ी के सोफे होते थे, लेकिन अब मॉडर्न स्टाइल के तरह-तरह के सोफे आते हैं. ये सोफे शुरुआत में बहुत ही सॉफ्ट और सुंदर लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे इन पर धूल-मिट्टी जमने लगती है. कई बार सोफे पर चाय-कॉफी गिर जाती है, बच्चों के हाथों के निशान पड़ जाते हैं. इन सब चीजों और धूल-मिट्टी के कारण सोफे के कपड़े का रंग फीका पड़ने लगता है. ऊपर से सोफे को साफ करना भी आसान काम नहीं होता. कई लोग दाग देखते ही महंगे सोफा साफ करने वाले लिक्विड खरीद लाते हैं या सफाई के लिए सर्विस बुलाने की सोचते हैं. लेकिन हर छोटे दाग के लिए इतना खर्च करने की जरूरत नहीं है.

Advertisement

आपकी रसोई में रखी कुछ चीजों की मदद से सोफे की हल्की गंदगी और दागों की सफाई की जा सकती है. रसोई की चीजों को मिलाकर तैयार किया गया घरेलू क्लीनिंग सॉल्यूशन इसके लिए काम आ सकता है. हालांकि, इसे इस्तेमाल करने से पहले सोफे के कपड़े के एक छिपे हुए हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें.

पहले सोफे की धूल और कचरा हटाएं
सफाई शुरू करने से पहले सोफे पर जमी धूल, बाल और छोटे-छोटे कणों को हटाना जरूरी है. इसके लिए वैक्यूम क्लीनर इस्तेमाल करें. अगर वैक्यूम नहीं है, तो सूखे और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से सोफे को अच्छी तरह साफ कर लें. इससे ऊपर की गंदगी निकल जाएगी और बाद में दाग साफ करना आसान होगा.

किचन की चीजों से ऐसे तैयार करें क्लीनिंग सॉल्यूशन
इसके लिए एक स्प्रे बोतल लें. इसमें करीब एक कप गुनगुना पानी डालें. अब इसमें एक बड़ा चम्मच सफेद सिरका और एक छोटा चम्मच माइल्ड डिश सोप डालें. आखिर में करीब एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डाल सकते हैं.

Advertisement

बेकिंग सोडा डालते समय धीरे-धीरे मिलाएं, क्योंकि सिरके के साथ मिलते ही झाग बन सकता है. घोल को बहुत ज्यादा झागदार करने की जरूरत नहीं है.

ऐसे करें इस्तेमाल
तैयार लिक्विड को सोफे पर जरूरत से ज्यादा स्प्रे न करें. खासकर अगर सोफा कपड़े का है, तो उसे भिगोने से बचें. पहले दाग वाली जगह पर थोड़ा सा सॉल्यूशन लगाएं. अब एक साफ, मुलायम कपड़ा लें और दाग वाली जगह को हल्के हाथ से थपथपाते हुए साफ करें. जोर से रगड़ने से दाग कपड़े में और फैल सकता है, इसलिए धीरे-धीरे काम करें. जरूरत पड़ने पर यही प्रोसेस रिपीट कर सकते हैं.

आखिर में साफ गीले कपड़े से पोंछें
दाग हल्का होने के बाद एक दूसरे साफ कपड़े को सिर्फ पानी में हल्का गीला करें और अच्छी तरह निचोड़ लें. अब इससे उस जगह को पोंछें, ताकि साबुन या क्लीनिंग सॉल्यूशन कपड़े पर लगा न रह जाए. इसके बाद सूखे तौलिये से हल्के हाथ से नमी सोख लें.

सोफे को पूरी तरह सूखने दें
सफाई के तुरंत बाद सोफे पर न बैठें. खिड़की खोल दें या पंखा चला दें, ताकि कपड़ा जल्दी सूख सके. सोफे को बहुत ज्यादा गीला करना ठीक नहीं है, क्योंकि अंदर नमी रह जाने से बदबू या फफूंदी जैसी समस्या हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »