जानें, पानी से कैसे घटा सकते हैं वजन...

लाख कोशिशें करने के बाद भी अगर आप अपना वजन नियंत्रित नहीं कर पा रही हैं तो यह थेरेपी आपके काम आ सकती है. शोधकर्ताओं का दावा है कि इस थेरेपी के जरिये वजन घटाया भी जा सकता है. आइये जानते हैं क्या है वह थेरेपी...

Advertisement
Drinking Water Drinking Water

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 24 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

डब्ल्यूएचओ की एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो विश्व में मोटापे के शिकार लोगों की संख्या साल 1980 मुकाबले दोगुने से ज्यादा बढ़ी है. विश्व के कई देशों को 'Most Obese Countries In The World' बताया गया है. इसमें ब्रिटेन, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और बरहेन समेत 29 देश शामिल हैं. बहरहाल, दुनियाभर के विशेषज्ञ मोटापे की वजह से होने वाली दूसरी बीमारियों को लेकर चिंता जता चुके हैं.

Advertisement


ऐसे में यदि आपको भी ऐसा लगता है कि आपका वजन बढ़ता जा रहा है और आप ओवर वेट हो रहे हैं तो समय रहते उसे नियंत्रित कर लेना ही समझदारी होगी. एक हालिया शोध में वजन घटाने के लिए बेहद आसान और किफायती थेरेपी के बारे में बताया गया, जो न केवल वजन कम करने में कारगर है, बल्क‍ि इससे हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत भी अच्छी रहेगी.

एक हालिया अध्ययन में यह दावा किया है कि पानी में वजन घटाने की क्षमता है और इसलिए वाटर थेरेपी के जरिये सफलतापूर्वक वजन घटाया जा सकता है.

यह अध्ययन अमेरिका स्थ‍ित यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने किया है. शोधकर्ताओं के अनुसार पानी में न तो कार्बोहाइड्रेट होता है और न ही फैट या प्रोटीन, जो कि मोटापे बढ़ाने वाले सबसे प्रमुख वजहें बनती हैं. ऐसे में पानी की मदद से कोई भी ओवर ईटिंग से बच सकता है.

Advertisement

दरअसल, शोध‍कर्ताओं का मानना है कि दिन में कई बार ऐसा होता है जब खाने की इच्छा होती है, पर यह जरूरी नहीं कि उस वक्त आपको भूख लगी ही हो या आपके शरीर को भोजन की आवश्यकता हो. ऐसे में एक ग्लास पानी पीकर आप अपनी क्रेविंग को खत्म कर सकते हैं. इस तरह आप ओवर ईटिंग और ओवर वेट होने के खतरे से बच सकते हैं.

अध्ययन के दौरान कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. शोध के दौरान मोटापे के शिकार लोगों में लो हाइड्रेशन पाया गया. यानी ऐसे लोग पानी कम पीते हैं. उनकी बॉडी हाइड्रेट नहीं रहती.


दूसरी ओर यह बात भी सामने आई कि जो लोग पानी कम पीते हैं या पर्याप्त पानी नहीं पीते उनमें मोटापे की आशंका सबसे ज्यादा होती है.


शोधकर्ताओं के मुताबिक पर्याप्त पानी पीकर और पानी वाले फल व सब्जियां खाकर वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement