घुटनों का दर्द हो जाएगा छूमंतर, आजमाएं ये उपाय

सर्दियां आते ही घुटनों में दर्द रहने लगता है. विशेषज्ञों ने एक हालिया शोध में यह बात साबित की है कि सुबह-सुबह दौड़ लगाने से घुटनों के दर्द में आराम मिल सकता है.

Advertisement
घुटने का दर्द घुटने का दर्द

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

सर्दियों में घुटनों में दर्द की शिकायत रहती है. अगर आप युवा हैं और आपके भी घुटनों में दर्द रहता है तो सुबह-सुबह दौड़ने की आदत डालें. विशेषज्ञों का दावा है कि दिल की तरह ही हमारे पैरों की सेहत भी दौड़ने से बेहतर होती है. दौड़ने से जहां जोड़ों का दर्द खत्म होता है, वहीं सूजन की समस्या भी दूर होती है. घुटने मजबूत बनते हैं और उम्र बढ़ने के साथ हाने वाली जोड़ों की समस्याएं भी परेशान नहीं करतीं.

Advertisement


यह शोध अमेरिका स्थित ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है. शोध में 18 से 35 साल के लोगों को शामिल किया गया. इसमें महिला और पुरुष दोनों ने भाग लिया.

दरअसल, युवाओं में जोड़ों से संबंधित समस्याओं के मामले बढ़े हैं. इसलिए यह अध्ययन युवाओं पर ही आधारित रखा गया है. शोधकर्ताओं ने शोध में शामिल सभी प्रतिभागियों के दौड़ लगाने से पहले जोड़ों के फ्लूइड का परीक्षण किया. यही प्रक्रिया दौड़ लगाने के बाद दोहराई गई. इस जांच के जरिये शोधकर्ता दरअसल, व सूजन बढ़ाने वाले तत्वों की जांच करना चाहते थे. आधे घंटे दौड़ लगाने के बाद शोधकर्ताओं ने सूजन बढ़ाने वाले तत्वों का स्तर कम हुआ पाया.


शोध में यह बात साबित की गई है कि रोजाना व्यायाम कर घुटनों के दर्द और सूजन से छुटकारा मिल सकता है. दौड़ने से घुटनों की कार्टिलेज ठीक काम करते हैं. इसे सक्रिय रखने वाला 'कांड्रोप्रोटेक्ट‍िव' का स्तर बना रहता है. 'कांड्रोप्रोटेक्ट‍िव' की वजह से हड्डियों के बीच की जगह बनी रहती है. जिससे हड्ड‍ियां आपस में घिसती नहीं हैं.

Advertisement


इसकी वजह से घुटनों से संबंधित बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है और इससे मांसपेशियां भी मजबूत रहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement