त्वचा की हर परेशानी के लिए न जाएं डॉक्टर के पास : स्टडी

अगर अापको अक्सर त्वचा में खुजली की समस्या रहती हैं तो हाल ही में आई एक अध्ययन की रिपोर्ट आपके काम आ सकती है. जानिये रिपोर्ट में क्या दी गई है जानकारी...

Advertisement
त्वचा से संबंधि‍त परेशानियों के लिए डॉक्टर पास जाना कितना सही कितना गलत त्वचा से संबंधि‍त परेशानियों के लिए डॉक्टर पास जाना कितना सही कितना गलत

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

अगर आपको अक्सर त्वचा से संबंध‍ित दिक्कतें रहती हैं तो डॉक्टर के पास ना जाएं. इस बात पर आपको हैरानी हो रही होगी, पर एक हालिया अध्ययन रिपोर्ट कुछ ऐसी ही सीख देती है.

ओहियो यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर की एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार जिन छोटी-मोटी परेशानियों को घरेलु नुस्खों की मदद से ठीक किया जा सकता है या जिनके लिए बाजार में सस्ती दवाएं मौजूद हैं, उनके लिए भी त्वचा रोग विशेषज्ञ महंगी दवाएं लिख देते हैं.

Advertisement



रिपोर्ट के अनुसार इसकी वजह से त्वचा रोग पर होने वाले खर्चों में इजाफा देखा गया है.



विशेषज्ञों का कहना है कि त्वचा से संबंध‍ित होने वाली कई परेशानियों का इलाज एक फिजिश‍ियन भी कर सकता है. ऐसे में रोगी को त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास जाने की जरूरत नहीं होती.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement