दो बच्चों की मां केट मिडिलटन की छरहरी काया का राज क्या है?

केट को देखकर अक्सर लोगों को ये आश्चर्य होता है कि दो बच्चों की मां होने के बावजूद वो इतनी स्लिम और फिट कैसे हैं...खैर अब इस सवाल का जवाब मिल गया है.

Advertisement
डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडिलटन डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडिलटन

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 1:33 PM IST

डचेज ऑफ कैंब्रिज केट मिडिलटन की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. वो जहां जाती हैं लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं. उनकी सादगी और सहज हाव-भाव ही उन्हें खास बनाते हैं.

यूं तो केट और प्रिंस विलियम ज्यादातर मौकों पर ही नजर आते हैं लेकिन उनके इस दौरे पर वो अपने बच्चों के बगैर ही आए हैं. इस शाही जोड़े की ये पहली भारत यात्रा है. केट को देखकर अक्सर लोगों को ये आश्चर्य होता है कि दो बच्चों की मां होने के बावजूद वो इतनी स्लिम और फिट कैसे हैं...खैर अब इस सवाल का जवाब मिल गया है.

Advertisement

एक सवाल के जवाब में केट ने बताया कि उनकी सुपर-ट्रिम फिगर का राज डाइटिंग नहीं है. न तो वो जीरो-कार्ब डाइट ही लेती हैं. केट ने बताया कि बच्चों के पीछे दौड़-दौड़कर वो ऐसी हुई हैं.

दिल्ली में हुई एक चाय पार्टी के दौरान वहां मौजूद एक मेहमान ने केट से ये सवाल किया था. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि मां बनने के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है. जोड़कर देखा जाता है.

इस सवाल के जवाब में केट ने मुस्कुराते हुए कहा मैं सिर्फ अपने बच्चों के पीछे भागती रहती हूं. आपको बता दें कि डचेज ऑफ कैंब्रिज केट और प्रिंस विलियम के दो बच्चे हैं. बेटा जॉर्ज दो साल का है जबकि बेटी शैरलॉट 11 महीने की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement