कहते हैं हिचकी आए तो समझ लीजिए आपको कोई याद कर रहा है. लेकिन ऐसा नहीं है. अचानक से मौसम बदलने, गर्म के बाद कुछ ठंडा खा लेने, सिगरेट पीने से और यहां तक कि ज्यादा चिंता करने तक से हिचकी आने लगती है.
जब हिचकी आने लगती है तो यह कुछ देर तक परेशान भी करती है. आम तौर पर माना जाता है कि हिचकी आए तो कुछ पल के लिए सांसें थाम लेनी चाहिए. या पानी पीना चाहिए. लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि हिचकी आने पर अगर कान
एक शोध के मुताबिक अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट्स से पता चला है कि गर्भ में दो महीने का भ्रूण, जब तक उसकी सांस लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती, हिचकी लेता है.
यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही आसान उपाय जिससे कुछ सेकेंड्स में ही हिचकी बंद की जा सकती है -
1- एक गिलास ठंडा पानी पिएं
ऐसा माना जाता है कि हिचकी आने पर तुरंत ठंडा पानी पिया जाए तो यह रुक जाती है. कुछ लोग का कहना है कि पानी पीते समय आपको अपनी नाक भी बंद करनी चाहिए. वहीं गिलास को घुमाकर दूसरे छोर से पानी पीना भी बेहतर होता है.
2- कुछ पल के लिए रोकें सांस
जानकारों का कहना है कि जब हिचकी आए तो चाहिए. यह बहुत ही पुराना नुस्खा है और इससे हिचकी रोकने में मदद भी खूब मिलती है.
3- एक चम्मच शहद
एक थ्योरी कहती है कि हिचकी आने पर एक चम्मच शहद खाना फायदेमंद रहता है. अचानक से शरीर को मिलने वाली शहद की मिठास नर्व्स को संतुलित करती है.
4- उंगलियों को मुंह में डालें
यह तरीका हो सकता है कि आपको पसंद न आए लेकिन अगर बहुत ही ध्यान से अपनी उंगली को मुंह में ले जाने से भी हिचकी रोकने में मदद मिलती है. ध्यान रहे जल्दबाजी में ऐसा करने से आपको खासी आ सकती है. इसलिए यह प्रक्रिया ध्यान से करें और उंगली को मुंह में वहां तक ले जाएं, जब तक कि मुंह अपने आप ही हल्का-सा बंद न हो जाए.
5- अपने घुटनों को छाती तक लाएं
जैसे ही हिचकी आए आप तुरंत बैठ जाएं और अपने घुटनों को सीने तक ले आएं. इससे फेफड़ों पर दबाव पड़ता है और
6- एक चम्मच पीनट बटर खाएं
हो जाती है. जब यह आपके दांत और जीभ से होते हुए खाने की नली में उतरता है तो इससे सांस लेने की क्रिया भी प्रभावित होती है और यह हिचकी रोकती है.
7- गर्दन पर आइस बैग रखें
हिचकी आने पर गर्दन पर आइस बैग या ठंडे पानी में भीगा कपड़ा रखने से भी मदद मिलती है.
8- अचानक से ध्यान भटकना
जानकारों का कहना है कि जब हिचकी आए और उसी समय कोई आपको हैरान कर देने वाली बात बताए तो इससे भी हिचकी रोकने में मदद मिलती है. दरअसल ध्यान भटकने से भी हिचकी रुक जाती है.
9- पेपर बैग में सांस लें
पेपर बैग में दस बार सांस अंदर लेने और छोड़ने से भी हिचकी रुक जाती है. इससे खून में कार्बन डाई ऑक्साइड का लेवल थोड़ा बढ़ जाता है जो नर्व्स को रिलैक्स करता है. इससे भी हिचकी रुक जाती है.
10- नींबू चबाना
अगर एल्कोहॉल पीने की वजह से हिचकी आ रही है तो नींबू का एक चौथाई टुकड़ा काट कर मुंह में डालें. फौरन हिचकी में आराम आ जाएगा.
स्वाति गुप्ता