मूंग VS अरहर दाल... सेहत के लिए किस दाल की खिचड़ी खाना ज्यादा बेहतर?

सर्दियों में कई तरह की दालों से खिचड़ी बनाई जाती है जिनमें मूंग दाल और अरहर दाल की खिचड़ी लोगों को ज्यादा पसंद आती है. आज हम इस खबर में जानेंगे कि इस त्योहार के दौरान किस दाल की खिचड़ी खाना ज्यादा हेल्दी होगा और क्यों.

Advertisement
मूंग दाल या अरहर दाल, किसकी खिचड़ी है ज्यादा हेल्दी (Photo- Pixabay) मूंग दाल या अरहर दाल, किसकी खिचड़ी है ज्यादा हेल्दी (Photo- Pixabay)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

सेहत के लिए खिचड़ी काफी फायदेमंद होती है. यह हल्का और पौष्टिक भोजन है. लोग मूंग, अरहर और उड़द जैसी कई दालों की खिचड़ी बनाते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि मूंग और अरहर में किस दाल की खिचड़ी बनाना बेहतर है. आज हम इस खबर में जानेंगे कि किस दाल की खिचड़ी खाना ज्यादा हेल्दी होता है.

मूंग दाल
मूंग दाल, खासकर पीली धुली मूंग दाल को डाइजेस्ट करना आसान होता है क्योंकि इसमें ऐसे फाइबर कम होते हैं जो गैस बनाते हैं. इसी वजह से इसे खाने के बाद गैस या पेट फूलने की समस्या कम होती है. मूंग दाल जल्दी पच जाती है, इसलिए जिन लोगों का डाइजेशन की समस्या होती है या जिन्हें एसिडिटी या IBS (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) की परेशानी रहती है. उनके लिए यह दाल बहुत अच्छी मानी जाती है. 

Advertisement

अरहर (तूर) दाल
अरहर दाल पोषण से भरपूर होती है और ज्यादातर भारतीय घरों में रोज बनाई जाती है. लेकिन इसमें मूंग दाल के मुकाबले फाइबर ज्यादा होता है, जिससे कुछ लोगों को इसे पचाने में मुश्किल हो सकती है. फिर भी यह रोज खाने के लिए अच्छी दाल है, बस इसे सही तरीके से भिगोकर और अच्छी तरह पकाना जरूरी होता है. 

मकर संक्रांति पर किसकी खिचड़ी बनाएं?
मकर संक्रांति पर उड़द दाल की खिचड़ी बनती है. यह त्योहार मौसम के बदलाव का संकेत देता है. इस दौरान तिल, गुड़ और घी से बनी चीजें भी खूब खाई जाती हैं.  ये सभी सेहत के लिए फायदेमंद तो होती हैं लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से डाइजेशन प्रॉब्लम हो सकती है. 

लेकिन आप चाहें तो उड़द में मूंग या बाकी कोई और दाल भी मिला सकते हैं. इससे खिचड़ी का टेस्ट भी बेहतर होगा और यह ज्यादा हेल्दी भी बनेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement