Jowar thalipeeth: रोटी नहीं; तपती गर्मी में सुबह के नाश्ते में बनाकर खाएं 'ज्वार थालीपीठ', वजन घटाने वालों के लिए है बेस्ट

अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि नाश्ते में क्या खाएं. ऐसे में आप महाराष्ट्रा का मशहूर नाश्ता थालीपीठ बना सकते हैं, जिसे ज्वार के आटे में बनाने से उसके गुण दोगुना हो जाते हैं.

Advertisement
ज्वार शरीर के लिए हेल्दी होता है. (PHOTO:AI) ज्वार शरीर के लिए हेल्दी होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

How to Make Jowar thalipeeth: गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग ऐसा खाना ढूंढते हैं जो पेट को हल्का रखे, लंबे समय तक भूख न लगने दे और शरीर को जरूरी पोषण भी दे सके. वजन घटाने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या सही होती है कि वो नाश्ते में सुबह क्या बनाएं, जो झटपट बन भी जाए और खाने में भी हेल्दी हो. तो आप महाराष्ट्र में सुबह अधिकतर घरों में बनने वाला थालीपीठ आप ट्राई कर सकते हैं. 

Advertisement

ज्वार के आटे से बना थालीपीठ आपके लिए एक शानदार ऑप्सन हो सकता है. यह पारंपरिक भारतीय डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. 

 ज्वरा का थालीपीठ क्यों है फायदेमंद

ज्वार में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. वहीं, इसमें इस्तेमाल किया गया लो-फैट पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो मसल्स को मजबूत रखने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है.

आइए आपको बताते हैं कि आप घर पर इस ज्वार थालीपीठ को कैसे बना सकते हैं और इसमें किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. 

ज्वार थालीपीठ बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप ज्वार का आटा
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1/2 कप लो-फैट पनीर
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1 कप लाल साग कटा हुआ
  • 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच नमक
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • जरूरत अनुसार पानी

ज्वार थालीपीठ बनाने का तरीका

Advertisement

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार का आटा, बेसन, लो-फैट पनीर, प्याज और लाल साग डालें.

अब इनके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर, चाट मसाला और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिक्स करना है.

इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिक्सर को गूंथ लें. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि मिक्सर न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत सख्त.

अब तवा गर्म करें और चाहें तो उस पर हल्का सा तेल लगा लें. फिर मिक्सर का एक हिस्सा लें और उसे सीधे तवे पर हाथों या स्पैचुला की मदद से फैलाकर थालीपीठ का आकार दें.

इस समय आपको आंच को मिडियम रखना है और इसे तब तक पकाएं जब तक नीचे की तरफ सुनहरे दाग न दिखाई देने लगें.

फिर इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. जब दोनों तरफ से थालीपीठ कुरकुरा और सुनहरा हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें.

क्यों है गर्मियों के लिए खास?

ज्वार ग्लूटेन-फ्री अनाज है और गर्मियों में इसे खाना शरीर के लिए हल्का माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन बार-बार भूख लगने से बचाते हैं, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम हो सकती है. आप इसे ठंडी छाछ, दही या अपने पसंदीदा अचार के साथ परोस सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »