लाल लहंगे में सजीं जम्मू-कश्मीर के राजकुमार की दुल्हन, दूल्हे राजा का भी दिखा रॉयल लुक, रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार के राजकुमार मार्तंड सिंह ने रिया बादल से शादी की है. 3 नवंबर को दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे. इस खास मौके पर दुल्हन रिया लाल हैवी लहंगे, दो दुपट्टों और शाही जूलरी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

Advertisement
पाएम मोदी राजकुमार मार्तंड की शादी के जश्न में पहुंचे. (PHOTO:ITG) पाएम मोदी राजकुमार मार्तंड की शादी के जश्न में पहुंचे. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

Martand Singh Rhea Badal Wedding Look: जम्मू-कश्मीर के शाही परिवार की भव्य शादी इस समय सुर्खियों में बनी हुई है.युवराज विक्रमादित्य सिंह और चित्रांगदा राजे के बेटे राजकुमार मार्तेंड ने रिया बादल से शादी रचाई है. रिया पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल की बेटी हैं, 3 नवंबर की शाम नई दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया था, जहां पीएम नरेंद्र मोदी भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे. इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें दुल्हनियां रिया के रॉयल लुक की खूब चर्चे हो रहे हैं और दूल्हे राजा मार्तेंड का शाही अंदाज भी काफी इंप्रेस कर रहा है. 

Advertisement

पीएम मोदी इस रॉयल जश्न में हमेशा की तरह सिंपल लुक में पहुंचे, उन्होंने सफेद कुर्ता, चूड़ीदार और हाफ जैकेट पहनी थी. स्टेज पर मनप्रीत सिंह बादल ने पीएम मोदी से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया. पीएम मोदी के अलावा डॉ. करण सिंह के पोते राजकुमार मार्तेंड के रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. मगर दुल्हन के राजसी अंदाज ने सबका ध्यान खींच लिया, उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वो किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं. 

राजसी अंदाज में दिखीं दुल्हन रिया बादल 

राजकुमार मार्तंड सिंह की दुल्हन बिल्कुल शाही अंदाज में तैयार हुई थीं, उन्होंने लाल रंग का हैवी ब्राइडल लहंगा पहना था. उनके लहंगे में बारीक और हैवी एम्ब्रॉयडरी का काम हो रखा है, सुनहरे धागों से बने पारंपरिक फूलों और बेल-बूटों जैसे मोटिफ्स भी लहंगे में चार चांद लगाएं.लहंगे के साथ उन्होंने हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज पहना था, जिसके बॉर्डर पर रेड मोतियों की डिटेलिंग थी.इसके अलावा ब्लाउज की छोटी स्लीव्स और  डीप नेकलाइन उसे अलग बना रहा था.

Advertisement

दो दुपट्टों से रिया को मिला शाही लुक 

रिया के ब्राइडल लुक में ट्रेडिशन और मॉडर्न टच देखने को मिला, उन्होंने ज्यादातर ब्राइड्स की तरह दो दुपट्टों का इस्तेमाल कर अपने ब्राइडल पहनावे में चार चांद लगा दिए. सिर पर उन्होंने एक लाइटवेट दुपट्टा वेल की तरह ओढ़ा था, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन सेक्विन का काम हुआ था, जबकि पूरे दुपट्टे में नाज़ुक स्टोन वर्क चमक रहा था. उन्होंने दूसरे दुपट्टे को बेहद सलीके से प्लीट करके ड्रेप किया था. इस दुपट्टे के बॉर्डर पर  लाल मोतियों वाले लटकन लगे थे और छोटी-छोटी फ्लोरल बूटियां इसे एक बेहद ग्रेसफुल लुक दे रही थीं. 

हैवी जूलरी से लुक को किया पूरा
 
रिया ने अपने ब्राइडल लुक के साथ हैवी जूलरी स्टाइल की, जो उनके लिबास पर खूब जंच रहे थे. उन्होंने गले का शानदार हार, बड़ा मांगटीका, नथ और मैचिंग झुमकों से अपना लुक कंप्लीट किया. मेहंदी रचे हाथों में लाल-सुनहरी कांच की चूड़ियां और खूबसूरत कलीरे भी उनको लुक को खूबसूरत बना रहे थे.

दूल्हे राजा का दिखा खास अंदाज

अपनी दुल्हन रिया के लाल लहंगे से मैच करते हुए राजकुमार मार्तंड सिंह ने भी रेड-गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन वाली बंदगला शेरवानी पहनी थी. उनकी शेरवानी कमर तक लाल और नीचे गोल्डन कलर की थी, जिसकी सबसे खास बात यह थी कि ऊपर-नीचे अलग-अलग जियोमैट्रिक और फ्लोरल पैटर्न बने हुए थे.शेरवानी के साथ उन्होंने चूड़ीदार, मैचिंग स्टोल स्टाइल किए थे और सिर पर लाल पगड़ी पहनी थी. उनकी पगड़ी पर सफेद पंख वाली कलगी  और गले में मोतियों की लेयर्ड माला पहनकर वो बिल्कुल शहजादे जैसे लग रहे थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »