नीता अंबानी की इस बनारसी साड़ी को बनने में लगे 4 महीने, मॉडर्न ब्लाउज ने लुक को बनाया स्टाइलिश, जानें खासियत

नीता अंबानी की साड़ियां हमेशा ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं, जो हमेशा ही बेहद खास होती हैं. मुकेश अंबानी की पत्नी ने हाल ही में पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी, जिसे 4 महीने में तैयार किया गया था.

Advertisement
पापा-बेटी की जोड़ी ने नीता अंबानी की साड़ी बनाई. (PHOTO:ITG) पापा-बेटी की जोड़ी ने नीता अंबानी की साड़ी बनाई. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

Nita Ambani Saree Look: नीता अंबानी जब भी किसी इवेंट में नजर आती हैं, उनका अंदाज हमेशा ही परफेक्ट होता है. मिसेज अंबानी की साड़ियां सिर्फ फैशन नहीं बल्कि परंपरा, शान और कॉन्फिडेंस की एक कहानी कहता है. हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में हुए एक इवेंट में उनका बनारसी साड़ी लुक ने लोगों का ध्यान खींचा था, जिसे साड़ी को बनाने में महीनों लगे थे.

Advertisement

इस इवेंट के लिए मिसेज अंबानी ने डार्क पर्पल कलर की बनारसी साड़ी चुनी थी, जिसे बारीक कारीगरी और मॉडर्न ब्लाउज के कॉम्बिनेशन ने एलीगेंट बनाया था. आइए उनकी इस साड़ी के बारे मे डिटेल जानते हैं.

रॉयल बनारसी साड़ी में दिखीं खास

नीता अंबानी ने जो पर्पल कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी थी. वो स्वदेश लेबल की थी, जिसे तैयार करने में करीब चार महीने का समय लगा था. फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में नीता अंबानी के लुक के बारे में डिटेल शेयर की है.

नीता की इस साड़ी को मास्टर बुनकर अमरेश कुशवाहा और उनकी बेटी अंगिका कुशवाहा ने मिलकर तैयार किया था, इस साड़ी में भारतीय कारीगरी और परंपरा की झलक साफ दिखाई देती है, जो इसे और भी खास बनाती है.

साड़ी की हुई थी बारीक कारीगरी

नीता अंबानी की यह साड़ी प्योर मलबरी सिल्क से बनी थी, इसमें जंगला जाल पैटर्न के साथ गोल्डन फ्लोरल मोटिफ्स बेहद बारीकी से बुने गए थे. साड़ी पर असली जरी और थ्री-कलर मीनाकारी का काम किया गया था, जिससे यह और भी लग्जरी नजर आ रही थी. ब्रोकेड गुलदस्ता बॉर्डर और हैवी पल्लू ने इस पर्पल और गोल्डन का कॉम्बिनेशन इसे शाही अंदाज दे रहा था.

Advertisement

ब्लाउज ने दिया मॉडर्न टच

इस पूरे लुक की सबसे खास बात उनका ब्लाउज था, जिसने ट्रेडिशनल साड़ी को एक नया और फ्रेश लुक दिया. नीता अंबानी ने मैचिंग ब्लाउज की जगह फेमस डिजाइनर अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ वॉश-ब्लू Chantilly लेस ब्लाउज पहना था. इस ब्लाउज पर जरदोजी फ्लोरल एप्लिक वर्क किया गया था, जिसमें ऑरेंज रंग के फूल और उनके बीच छोटे-छोटे पर्ल्स लगे थे.

जूलरी ने बढ़ाई रॉयल फील

पने इस खूबसूरत आउटफिट को रॉयल टच देते हुए नीता अंबानी ने पोल्की डायमंड चोकर सेट और मैचिंग चूड़ियां पहनी थीं. उनकी जूलरी बहुत ज्यादा भारी नहीं थी, लेकिन बेहद रिच और क्लासी लग रही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement