अंबानी बहुओं का जलवा, देवर की शादी में राधिका-श्लोका ने दिखाए शाही ठाठ, मामी नीता ने भांजे पर लुटाया प्यार, PHOTOS

मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सालगांवकर के बेटे विक्रम सालगांवकर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बारात में श्लोका मेहता बेटी वेदा के साथ डांस करती दिखीं, वहीं आकाश और अनंत अंबानी भाई का फर्ज निभाते नजर आए. नीता, राधिका और ईशा के रॉयल लुक्स ने सबका ध्यान खींचा.

Advertisement
श्वेना पॉय रायतुरकर दुल्हन बनीं  (PHOTO:ITG) श्वेना पॉय रायतुरकर दुल्हन बनीं (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

Vikram Salgaocar Wedding: मुकेश अंबानी के परिवार हमेश ही सुर्खियों में बना रहता है, चाहे उनके घर में कई फंक्शन हो. लेकिन अंबानी फैमिली की महिलाओें का अंदाज हर बार ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेता है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सालगांवकर के बेटे विक्रम सालगांवकर शादी के बंधन में बंध गए हैं, उनकी वेडिंग फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं. 

Advertisement

बारात में झूमते दिखे दूल्हे राजा

नीता और मुकेश के भांजे विक्रम की ग्रैंड वेडिंग ने एक बार फिर अंबानी फैमिली को लाइमलाइट में ला दिया है.सोशल मीडिया पर बारात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे राजा कार से रॉयल एंट्री मारते दिखाई दे रहे हैं. अपनी बारात में दूल्हे राजा खुद नाच भी रहे हैं और उनके साथ ही अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका भी अपनी बेटी वेदा को गोद में लेकर थिरकती दिखाई दे रही हैं. गोल्डन लहंगे और गुलाबी दुप्पटे में श्लोका बहुत प्यारी लग रही हैं. उन्होंने भी बालों में गजरा लगा रखा है.  गुलाबी लहंगे में वेदा भी बहुत क्यूट लग रही है.

आकाश-अनंत ने निभाया भाई का फर्ज

विक्रम की शादी में अनंत और आकाश दोनों ही अपना फर्ज निभाते दिखाई दे रहे हैं. जहां आकाश दूल्हे की कार को चलाते दिखाई दिए, तो अनंत भी कार के साइड में खड़े मेहमानों से बातचीत करते नजर आएं. ऑफ व्हाइट कुर्ते में नीली रंग की नेहरू जैकेट पहने आकाश काफी हैंडसम लग रहे हैं और उन्होंने अपने सिर पर पगड़ी भी पहनी हुई है. 

Advertisement
विक्रम की शादी

मामी नीता ने लुटाया भांजे पर प्यार 

मामी नीता अंबानी ने भी दूल्हे विक्रम पर खूब प्यार लुटाया, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टेज पर भांजे को प्यार से गले लगाती दिखाई दे रही हैं. ऑरेंज कलर की साड़ी में नीता बेहद खूबसूरत लग रही हैं,उन्होंने बालों का जूड़ा बना रखा है और उस गजरा लगाया हुआ है. संतरी साड़ी के साथ मिसेज अंबानी ने पर्ल जूलरी पहनी हुई है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है. 

नीता अंबानी

राधिका-ईशा के लुक्स के हो रहे चर्चे

राधिका अंबानी ने अपने देवर की शादी के लिए खास आइवरी लहंगा चुना, जिसमें वो खुद किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं. राधिका का स्टाइल हर बार ही लोगों को अपना दीवाना बना लेता है और इस बार भी उनसे नजरें हटाना मुश्किल हो रही है. राधिका की तरह ही ननद ईशा ने भी बहुत शानदार लहंगा पहना है और बालों का जुड़ा बना रखा है. पर्ल जूलरी पहने ईशा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं. 

राधिका अंबानी

कौन हैं विक्रम की दुल्हनियां श्वेना पॉय? 

मुकेश अंबानी के भतीजे विक्रम सालगांवकर शादी के बंधन में बंध गए हैं, उन्होंने लग्जरी ब्रांड की फाउंडर श्वेना पॉय रायतुरकर संग सात फेरे लिए. इस हाई-प्रोफाइल शादी में बिजनेस, फिल्म इंडस्ट्री से लेकर स्पोर्ट्स जगत के कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. श्वेना पॉय रायतुरकर ने डार्क शैम्पेन या म्यूटेड गोल्ड शेड का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना है, जो उन पर खूब जंच भी रहा है.

Advertisement
श्वेना पॉय रायतुरकर-विक्राम की शादी

इस हाई प्रोफाइल शादी में सचिन तेंदुलकर अपनी लाइफ अंजलि और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे. सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री और स्पोर्ट्स जगत के ही नहीं बल्कि इस शादी में कई बड़े बिजनेसमैन की फैमिली हिस्सा बनी थीं.  'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' फेम शालिनी पासी भी इस शादी में शुमार हुई थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement