'रामायण' स्क्रीनिंग में छाया कुमार विश्वास का परिवार, सूट-साड़ी पहनकर पत्नी और बेटियों ने लूटी महफिल

फिल्म 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग में गीतकार कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ पहुंचे. इस दौरान भगवान राम की तस्वीर वाले सफेद कुर्ते में उनका अंदाज खास रहा. वहीं, बड़ी बेटी अग्रता शर्मा लाल अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं. पूरे परिवार के ट्रेडिशनल लुक ने सबका ध्यान खींचा.

Advertisement
रामायण के कुमार विश्वास गीतकार हैं.  (PHOTO:ITG) रामायण के कुमार विश्वास गीतकार हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और मूवी को लेकर लोगों के बीच अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में मुंबई में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जहां मशहूर कवि और लेखक डॉ. कुमार विश्वास अपने परिवार के साथ  में पहुंचे थे. 

Advertisement

दरअसल, नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी फिल्म 'रामायण' से कुमार विश्वास भी जुड़े हुए हैं. वह फिल्म के गीतकार हैं और इसके गानों के बोल लिखे हैं. फिल्म की स्क्रीनिंग में कुमार विश्वास अपने पूरे परिवार के साथ ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंचे. जहां कुमार विश्वास के अंदाज ने सबका ध्यान खींचा, वहीं उनकी दोनों बेटियों के खूबसूरत सूट और पत्नी की रंगीन साड़ी भी चर्चा में रही.

सफेद कुर्ते में दिखे कुमार विश्वास

इस दौरान कुमार विश्वास सफेद रंग के खास डिजाइन वाले बंदगला कुर्ते में नजर आए. उनके इस कुर्ते की सबसे खास बात उस पर बनी भगवान राम की खूबसूरत तस्वीर थी. कुर्ते पर हल्के रंगों से पेड़ और पेड़ का डिजाइन बना हुआ है.  इसके साथ उन्होंने सफेद चूड़ीदार पायजामा और हल्के रंग के जूते पहने थे. माथे पर तिलक लगाए कुमार विश्वास का यह लुक रामायण के माहौल के साथ खूब जंच रहा था.

Advertisement

साड़ी में पत्नी ने खींचा ध्यान

कुमार विश्वास का परिवार अक्सर लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन इस बार पूरा परिवार एक साथ मूवी स्क्रीनिंग पर पहुंचा. जहां कुमार विश्वास की पत्नी  डॉ. मंजू शर्मा ने भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. उन्होंने लाल और मैरून रंग की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जिस पर छोटे-छोटे पारंपरिक डिजाइन बने हुए थे.  साड़ी के साथ उन्होंने हरे रंग का ब्लाउज कैरी किया. माथे पर बिंदी, हाथों में चूड़ियां और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे. 

ग्रे सूट में छाया छोटी बेटी कुहू का लुक

कुमार विश्वास की छोटी बेटी कुहू ग्रे रंग के अनारकली स्टाइल सूट में नजर आईं. उनके सूट पर हल्के रंग की छोटी-छोटी कढ़ाई और प्रिंट था. इसके साथ उन्होंने मैरून रंग का दुपट्टा कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को एक खूबसूरत कंट्रास्ट दे रहा था. खुले बाल, हल्का मेकअप और छोटे झुमके उनके लुक को सिंपल लेकिन एलिगेंट बना रहे थे. 

लाल सूट में बड़ी बेटी का ट्रेडिशनल अंदाज

वहीं, कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा रेड कलर के खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं. उनके आउटफिट पर सुनहरी और सफेद धारियों वाला डिजाइन था. सूट के साथ उन्होंने मैचिंग लाल दुपट्टा लिया, जिस पर छोटे-छोटे गोल्डन मोटिफ्स बने थे. खुले बाल, हल्का मेकअप और छोटी-सी स्लिंग बैग के साथ उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था.

Advertisement

अग्रता के साथ उनके पति पवित्र भी डार्क ब्लू कलर का फुल-स्लीव्स कुर्ता पहने नजर आए. उनके कुर्ते पर सफेद और ग्रे रंग के फूलों का प्रिंट बना था. उसके साथ में ब्लैक कलर का स्ट्रेट-फिट पैंट पहनी थी.

परिवार का दिखा खूबसूरत ट्रेडिशनल अंदाज

कुमार विश्वास की पूरी फैमिली का ट्रेडिशनल लुक काफी इंप्रेसिव लग रहा है और उनकी दोनों बेटियों का देसी अवतार एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »