कृति की बहन नुपुर की शादी के बाद पहली दिवाली, पति स्टेबिन ने सास-ससुर संग दिए पोज; रेड-गोल्डन लुक में छाईं

कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन शादी के बाद अपनी पहली दिवाली पति और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर पूरा सेनन परिवार एक साथ नजर आया. स्टेबिन ने सास-ससुर के साथ खुशी-खुशी पोज दिए, वहीं रेड एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में नुपुर का नई-नवेली दुल्हन वाला ग्लो देखने को मिला. दूसरी ओर, गोल्डन-मस्टर्ड शरारा में कृति सेनन भी अपने रॉयल और स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूटती नजर आईं.

Advertisement
कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने शादी के बाद पहली दिवाली के लिए लाल रंग का लहंगा पहना. (Photo: Instagram/@geeta_sanon) कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने शादी के बाद पहली दिवाली के लिए लाल रंग का लहंगा पहना. (Photo: Instagram/@geeta_sanon)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास है. शादी के बाद यह उनकी पहली दिवाली है, जो वो पति और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ पूरे परिवार के बीच सेलिब्रेट करेंगी. उनका दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है, जिसकी तस्वीरें कृति और नुपुर की मां गीता सेनन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस खास मौके की तस्वीरों में सेनन परिवार का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला. कहीं नई-नवेली दुल्हन नुपुर रेड और गोल्डन आउटफिट में अपना ब्राइडल ग्लो बिखेरती नजर आईं, तो कहीं कृति सेनन अपने रॉयल एथनिक लुक से महफिल लूटती दिखीं. वहीं स्टेबिन बेन भी पत्नी के साथ उनके मायके में दिवाली मनाते और सास-ससुर के साथ खुशी-खुशी पोज देते नजर आए. परिवार की इन तस्वीरों में हर किसी का स्टाइल चर्चा में है. चलिए जानते हैं नुपुर से लेकर कृति तक ने क्या-क्या पहना.

शादी के बाद पहली दिवाली पर लाल लहंगे में सजीं नुपुर
नुपुर सेनन की बात करें तो शादी के बाद पहली दिवाली के लिए उन्होंने रेड कलर का बेहद खूबसूरत एथनिक लहंगा-चोली चुना, जिस पर उन्होंने दुपट्टा ओढ़ने के बजाय श्रग कैरी किया. उनके डीप नेक ब्लाउज पर बारीक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जो आउटफिट को फेस्टिव और रिच लुक दे रही थी. इसके साथ मैचिंग लहंगे पर भी खूबसूरत कढ़ाई देखने को मिली.

Advertisement

नुपुर ने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न टच देने के लिए मैचिंग श्रग कैरी किया, जिस पर फ्रिंज और एम्ब्रॉयडरी वर्क था. जूलरी की बात करें तो उन्होंने ट्रेडिशनल ईयररिंग्स पहने. वहीं मिनिमल मेकअप और करीने से बनाए गए बन हेयरस्टाइल में उनका ब्राइडल ग्लो साफ नजर आया. शादी के बाद पहली दिवाली पर नुपुर का यह अंदाज काफी खास लगा.

नुपुर ने अपने माता-पिता और बहन कृति सेनन संग पोज दिए. (Photo: Instagram/@geeta_sanon)


गोल्डन-मस्टर्ड शरारा में कृति ने लूटी महफिल
बहन नुपुर की पहली दिवाली को खास बनाने पहुंचीं कृति सेनन भी अपने स्टाइलिश अंदाज से पीछे नहीं रहीं. उन्होंने गोल्डन और मस्टर्ड-ब्राउन टोन का खूबसूरत शरारा-कुर्ता सेट पहना था. उनके आउटफिट पर शिमरी डिटेलिंग और एथनिक वर्क किया गया था, जो लाइटिंग में बहुत ही सुंगर लग रहा था.

कृति के कुर्ते और शरारा का ट्रेडिशनल सिल्हूट उनके लुक को रॉयल टच दे रहा था. उन्होंने इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने. वहीं बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला रखा और मेकअप को भी ग्लैमरस लेकिन सटल रखा. गोल्डन-मस्टर्ड आउटफिट में कृति का अंदाज देखते ही बन रहा था.

Advertisement
स्टेबिन बेन ने ब्लैक कलर का कोट और पैंट पहना. (Photo: Instagram/@geeta_sanon)

ब्लैक एथनिक लुक में डैशिंग लगे स्टेबिन बेन
पत्नी नुपुर के साथ शादी के बाद पहली दिवाली मना रहे स्टेबिन बेन भी अपने लुक को लेकर काफी स्टाइलिश नजर आए. उन्होंने इस मौके पर ब्लैक कलर का एथनिक कुर्ता-शर्ट सेट पहना था. उनके आउटफिट के कॉलर और शोल्डर पर एम्बेलिश्ड डिटेलिंग की गई थी, जो सिंपल ब्लैक लुक में खास अंदाज जोड़ रही थी.

स्टेबिन ने अपने लुक को ज्यादा एक्सेसरीज से नहीं सजाया और मिनिमल स्टाइलिंग रखी. उनका ब्लैक एथनिक आउटफिट नुपुर के रेड और गोल्डन लुक के साथ अच्छा कॉन्ट्रास्ट बना रहा था. शेयर की गई तस्वीरों में वह पत्नी के साथ ही कृति और अपने सास-ससुर के साथ भी मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए.

स्टेबिन ने अपने सास-ससुर संग खूब पोज दिए. (Photo: Instagram/@geeta_sanon)


सिल्क सूट में कृति-नुपुर की मां, कुर्ते में जचे पापा
दिवाली के इस खास जश्न में कृति और नुपुर के माता-पिता का अंदाज भी काफी खूबसूरत रहा. दोनों ने अपने आउटफिट्स को सिंपल और एलिगेंट रखा. नुपुर और कृति की मां गीता सेनन ब्राइट ऑरेंज और रेड टोन के सिल्क सूट में नजर आईं. उन्होंने कुर्ते के साथ ऑर्गेंज और पिंक कलर कॉम्बिनेशन का शानदार दुपट्टा ओढ़ा हुआ था. सूट का रिच कलर और ट्रेडिशनल लुक त्योहार के मौके के लिए एकदम परफेक्ट था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्रेडिशनल नेकलेस पहना, जिसने उनके लुक को और निखार दिया.

Advertisement

वहीं पिता राहुल सेनन ब्लू कुर्ते में नजर आए. उन्होंने इसके ऊपर ग्रे और ब्लैक प्रिंटेड नेहरू जैकेट पहनी थी. कुर्ते के साथ जैकेट का कॉम्बिनेशन उन्हें काफी स्मार्ट और क्लासी लुक दे रहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »