Gen Z Fashion: कैप, बेल्ट और ग्लासेस...5 एक्सेसरीज देंगे आउटफिट को Gen Z लुक

फैशन में स्टाइलिश दिखने के लिए हर बार नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है. सही एक्सेसरीज आपके बेसिक आउटफिट को भी खास बना सकती हैं. स्टेटमेंट सनग्लासेस से लेकर सिल्वर ज्वैलरी, मिनी शोल्डर बैग, स्टेटमेंट बेल्ट और कैप तक, ऐसी 5 चीजें हैं जो आपके लुक को तुरंत नया अंदाज दे सकती हैं. जानिए इनके बारे में.

Advertisement
जेन जी फैशन एक्सेसरीज आउटफिट जेन जी फैशन एक्सेसरीज आउटफिट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

आजकल फैशन सिर्फ अच्छे कपड़े पहनने तक सीमित नहीं रह गया है. जेन जी अपने स्टाइल के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती है. कभी ओवरसाइज टी-शर्ट और बैगी जींस, तो कभी सिंपल टॉप और ट्राउजर के साथ कुछ खास एक्सेसरीज जोड़कर अपने लुक को अलग बनाया जाता है. खास बात ये है कि सही एक्सेसरीज आपके बेसिक आउटफिट को भी स्टाइलिश बना सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 एक्सेसरीज के बारे में, जो आपके लुक में तुरंत बदलाव ला सकती हैं.

Advertisement

1. स्टेटमेंट सनग्लासेस

सनग्लासेस अब सिर्फ धूप से बचने का जरिया नहीं हैं, बल्कि फैशन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. छोटे ओवल फ्रेम, रंगीन ग्लास और बड़े रेट्रो सनग्लासेस आपके सिंपल लुक को भी खास बना सकते हैं. इन्हें जींस-टीशर्ट से लेकर कैजुअल ड्रेस के साथ पहना जा सकता है.

2. सिल्वर ज्वैलरी

चंकी सिल्वर रिंग्स, हूप ईयररिंग्स, लेयर्ड नेकलेस और ब्रेसलेट इन दिनों जेन जी के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं. इन्हें ओवरसाइज टी-शर्ट, टैंक टॉप या शर्ट के साथ पहनकर अपने लुक को और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है.

3. मिनी शोल्डर बैग

छोटे शोल्डर बैग इन दिनों फैशन का हिस्सा बन चुके हैं. काले, मेटैलिक या कलरफुल मिनी बैग आपके आउटफिट को एक अलग अंदाज देते हैं. ये दिखने में स्टाइलिश होने के साथ छोटी-मोटी जरूरी चीजें रखने के काम भी आते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: "Gen Z Dating: डेटिंग कम, चैटिंग ज़्यादा! प्यार में क्यों झिझक रहा Gen Z?

4. स्टेटमेंट बेल्ट

बेल्ट सिर्फ पैंट को संभालने के काम नहीं आती, बल्कि आपके लुक को भी खास बना सकती है. बड़ी बकल, मेटैलिक डिजाइन और अलग-अलग टेक्सचर वाली बेल्ट बैगी जींस, स्कर्ट और ट्राउजर के साथ अच्छी लगती हैं.

5. कैप और बीनी

बेसबॉल कैप और बीनी आपके नॉर्मल आउटफिट को कूल और कैजुअल लुक दे सकती हैं. कैप को जींस, टी-शर्ट और स्नीकर्स के साथ पहना जा सकता है, जबकि बीनी ठंड के मौसम में आपके स्टाइल को अलग पहचान देती है.

फैशनेबल दिखने के लिए हर बार नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है. सही एक्सेसरीज की हेल्प से आप अपने पुराने और नॉर्मल आउटफिट को भी नया अंदाज दे सकती हैं. और अपने फैशन स्टेटमेंट को और बोल्ड और लाउड कर सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »