माथे पर तिलक, सिंपल सूट...काशी में गंगा आरती करती दिखीं अखिलेश यादव की बेटियां, साथ नजर आईं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटियां अदिति यादव और टीना यादव वाराणसी के गंगा घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं. उनके साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सपा सांसद प्रिया सरोज भी नजर आईं. तीनों का सादगीभरा ट्रेडिशनल लुक और श्रद्धा से किया गया गंगा पूजन चर्चा में है.

Advertisement
अखिलेश यादव की बेटियों ने सिंपल सूट पहन, माथे तिलक लगाकर गंगा आरती में शामिल हुईं. (Photo: ITG) अखिलेश यादव की बेटियों ने सिंपल सूट पहन, माथे तिलक लगाकर गंगा आरती में शामिल हुईं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

पिछले काफी दिनों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटियां अदिति यादव और टीना यादव सोशल मीडिया पर लगातार छाई हुई हैं. अपने माता-पिता के साथ इवेंट्स में स्पॉट होने से लेकर क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सासंद प्रिया सरोज के साथ दोनों की तस्वीरें अक्सर लाइमलाइट बटोर रही हैं. हाल ही में एक बार फिर अदिति और टीना को प्रिया सरोज के साथ स्पॉट किया गया. 

दरअसल, वाराणसी (काशी) के पावन गंगा घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती के दौरान अदिति यादव और टीना यादव को पूरी श्रद्धा के साथ शामिल होते देखा गया. उनके साथ प्रिया सरोज भी मौजूद रहीं. चारों ओर गूंजते मंत्रोच्चार, हाथों में जलते दीप और गंगा पूजन के बीच तीनों ने न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया, बल्कि उनका सादगीभरा ट्रेडिशनल लुक भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया.

गंगा आरती में पूरे विधि-विधान से हुईं शामिल
प्रिया सरोज ने अपने इंस्टाग्राम पर काशी के गंगा घाट से गंगा आरती के दौरान की तस्वीरों शेयर कीं, जिनमें वो अदिति यादव, टीना यादव के साथ आरती करती दिख रही हैं. तानों हाथों में आरती की थाल लिए गंगा आरती करती दिख रही हैं. इसके बाद वे गंगा पूजन और जल अर्पण की रस्म निभाती भी नजर आईं. एक अन्य तस्वीर में तीनों श्रद्धालुओं के साथ दोनों हाथ उठाकर आरती के दौरान प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं. पूरे समय उनके चेहरे पर गंभीरता और श्रद्धा का भाव साफ दिखाई देता है.

Advertisement
गंगा आरती में अदिति यादव, टीना यादव के साथ प्रिया सरोज. (All Photos: Instagram/@ipriyasarojmp)


अदिति का सिंपल लेकिन एलिगेंट ट्रेडिशनल लुक
अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति को गंगा आरती के दौरान डार्क ग्रीन कलर का स्ट्रेट-कट कुर्ता पहने देखा गया. उन्होंने ग्रीन कुर्ते को मैरून पैंट और सफेद दुपट्टा कैरी किया. उन्होंने अपने लुक को खुले बाल के साथ कंप्लीट किया. अदिति इस दौरान नो मेकअप लुक में नजर आईं. उनका लुक बहुत ही सिंपल और एलिगेंट नजर आया. माथे पर तिलक ने उनके ट्रेडिशनल अंदाज को और निखार दिया.

आदिति और टीना यादव के साथ प्रिया सरोज.


टीना यादव का रेड-ग्रे सूट रहा सबसे अलग
अदिति यादव की छोटी बहन टीना ग्रे और रेड प्रिंटेड सूट पहने दिखीं. उन्होंने इस सूट के साथ गहरे लाल रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ था. बड़ी बहन की तरह ही टीना ने भी अपने बालों को मिडिल पार्टिंग करते हुए खुला छोड़ा हुआ था. माथे पर तिलक लगाकर उन्होंने अपने नो-मेकअप लुक को कंप्लीट किया. उनका सिंपल एथनिक लुक गंगा आरती के माहौल के साथ पूरी तरह मेल खाता नजर आया.

Advertisement
आदिता यादव और टीना यादव प्रिया सरोज के साथ दूध अर्पित करती हुईं.


प्रिया सरोज ने ब्लू एथनिक सूट में बटोरी तारीफ
प्रिया सरोज अपने सादगी भरे अंदज के लिए जानी जाती हैं. वो शादी-पार्टी से लेकर किसी भी इवेंट तक में सिंपल लुक में दिखती हैं. गंगा आरती में शामिल होने के लिए भी उन्होंने सिंपल लुक चुना. प्रिया, नेवी ब्लू अनारकली स्टाइल सूट में नजर आईं, जिस पर सफेद एम्ब्रॉयडरी की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी. मैचिंग पैंट और दुपट्टे के साथ उन्होंने अपना लुक को कंप्लीट किया. खुले बाल और माथे पर तिलक के साथ उनका लुक बेहद ग्रेसफुल दिखाई दिया.

तस्वीरों में तीनों के साथ कई अन्य लोग भी गंगा आरती और जल अर्पण करते दिखाई दे रहे हैं. सभी नंगे पैर घाट की सीढ़ियों पर खड़े होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »