Advertisement

फैशन

20 साल छोटी बेटी की जुड़वा 'बहन' लगती हैं श्वेता तिवारी! फोटो देख कोई भी खा जाए धोखा, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:32 PM IST
  • 1/8

Shweta tiwari and daughter palak tiwari: श्वेता तिवारी और पलक तिवारी की ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश मां-बेटी में से एक मानी जाती है. श्वेता और पलक दोनों अक्सर अपने फैशन सेंस और फिटनेस से सबका ध्यान अपनी ओर खींचती हैं. जहां श्वेता 45 की उम्र में भी बेहद ग्रेसफुल और फिट दिखती हैं, वहीं 25 साल की पलक अपने मॉडर्न और ट्रेंडी अंदाज से सबका ध्यान खींचती हैं.

(Photo: Instagram/shweta tiwari, palak tiwari)

  • 2/8

श्वेता और पलक ट्रेडिशनल ड्रेस में तो काफी खूबसूरत लगती ही हैं, साथ ही साथ वह मॉडर्न ड्रेस में भी काफी ग्लैमरस लगती हैं. दोनों अक्सर घूमने जाते हैं और अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. कुछ समय पहले दोनों बीच पर घूमने गए थे तो आइए दोनों के बीच लुक्स को डिकोड करते हैं.

(Photo: Instagram/shweta tiwari, palak tiwari)

  • 3/8

कूल एंड कैजुअल वाइब

45 की उम्र में भी श्वेता तिवारी का जोश देखते ही बनता है. बीच लुक के लिए उन्होंने प्रिंटेड ब्लू बिकिनी टॉप को डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है. यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो बीच पर स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी रहना चाहते हैं.

(Photo: Instagram/shweta tiwari)

Advertisement
  • 4/8

वाइब्रेंट क्रोशिया सेट

पलक तिवारी ने रेड और पर्पल शेड में क्रोशिया से बना बिकिनी सेट पहना है. यह हैंडमेड स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है. उनका यह वाइब्रेंट कलर चॉइस धूप और बीच की रेत के बीच उन्हें सबसे अलग दिखा रहा है.

(Photo: Instagram/palak tiwari)

  • 5/8

बिना किसी हैवी जूलरी के श्वेता ने अपनी नेचुरल ब्यूटी को फ्लॉन्ट किया है. नीले समंदर के किनारे उनका यह ब्लू और डेनिम कॉम्बिनेशन काफी रिफ्रेशिंग लग रहा है.

(Photo: Instagram/shweta tiwari)
 

  • 6/8

बोहो-चिक लुक

पलक के स्कर्ट के किनारे पर लगी सुनहरी कौड़ियां और धागे वाली एक्सेसरीज उनके लुक को एक 'बोहो' टच दे रही हैं. पलक ने इसे बेहद सादगी के साथ कैरी किया है, जो उनकी उम्र और पर्सनालिटी पर खूब जंच रहा है.

(Photo: Instagram/palak tiwari)

Advertisement
  • 7/8

तस्वीरों में श्वेता पानी के साथ खेलती हुई बेहद खुश नजर आ रही हैं. उनके खुले बाल और डार्क सनग्लासेस उनके इस वेकेशन लुक को पूरा कर रहे हैं. उनका यह अंदाज बताता है कि स्टाइल के लिए उम्र महज एक नंबर है.

(Photo: Instagram/shweta tiwari)
 

  • 8/8

नारियल के पेड़ के सहारे पलक का पोज देना उनके लुक की मैच्योरिटी को दर्शाता है. मेसी हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने अपनी टोंड बॉडी को बखूबी फ्लॉन्ट किया है. यह लुक यंग जनरेशन के लिए एक बड़ा फैशन गोल है.

(Photo: Instagram/palak tiwari)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement