एयरपोर्ट पर 600 रुपये का बिल पेमेंट के बाद भी महिला को नहीं मिली चटनी, रामेश्वरम कैफे में हंगामा

बेंगलुरु एयरपोर्ट के रामेश्वरम कैफे में एक महिला ने आरोप लगाया कि करीब 600 रुपये का बिल चुकाने के बावजूद उसे डोसे के साथ चटनी नहीं दी गई. महिला के अनुसार, कर्मचारियों ने कहा कि चटनी ऑर्डर में शामिल नहीं है. इस बात पर लगभग 45 मिनट तक बहस चली. महिला ने वीडियो रिकॉर्ड किया तो उस पर हटाने का दबाव भी डाला गया. बाद में प्रबंधक के हस्तक्षेप के बाद चटनी दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
रामेश्वरम कैफे में एक महिला के साथ हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है. (Photo: Representational) रामेश्वरम कैफे में एक महिला के साथ हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है. (Photo: Representational)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रामेश्वरम कैफे में एक महिला के साथ हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. महिला का आरोप है कि लगभग 600 रुपये का बिल चुकाने के बावजूद उसे डोसे के साथ चटनी नहीं दी गई, जिसके बाद वहां जमकर बहस हुई.

डोसा के साथ सांभर दिया गया
महिला के अनुसार, उसने 376 रुपये का घी पुड़ी सादा डोसा और 195 रुपये की चाय ऑर्डर की थी. जीएसटी जोड़ने के बाद कुल बिल करीब 600 रुपये पहुंचा. महिला का कहना है कि जब उसे डोसा परोसा गया तो उसके साथ केवल सांभर दिया गया, जबकि चटनी देने से मना कर दिया गया.

Advertisement

45 मिनट तक चली बहस
महिला ने आरोप लगाया कि कैफे कर्मचारियों ने कहा कि चटनी इस ऑर्डर में शामिल नहीं है. इस बात पर उसने आपत्ति जताई और करीब 45 मिनट तक कर्मचारियों से बहस करती रही. महिला का कहना था कि जब वह इतना महंगा भोजन खरीद रही है, तो डोसे के साथ चटनी मिलना स्वाभाविक है.

यह भी पढ़ें: IPS अजय पाल शर्मा और CRPF जवानों पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप, महिला ने दर्ज कराई शिकायत

कैफे की ओर से वीडियो हटाने का दबाव
महिला ने यह भी दावा किया कि जब उसने अपनी नाराजगी का वीडियो रिकॉर्ड किया, तो कर्मचारियों ने उस पर वीडियो हटाने का दबाव बनाया. हालांकि लंबे विवाद और प्रबंधक के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार उसे चटनी परोसी गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग महंगे एयरपोर्ट पर भोजन और सेवा मानकों पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे ग्राहक अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं. घटना ने एक बार फिर एयरपोर्ट स्थित प्रीमियम रेस्तरां की सेवाओं और मूल्य निर्धारण को चर्चा के केंद्र में ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement