कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: बस से टक्कर के बाद कार में लगी आग, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

कर्नाटक के यादगीर जिले में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. कार और बस की आमने-सामने टक्कर के बाद कार में आग लग गई थी, जिससे यह भयावह हादसा हुआ.

Advertisement
यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी कार. (Photo: Screengrab) यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी कार. (Photo: Screengrab)

सगाय राज

  • यादगीर,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

कर्नाटक के यादगीर में आज शुक्रवार को बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, वहीं दो घायल हैं. हादसा सुरपुर तालुका के देवपुर के पास हुआ. यहां एक कार और बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई और वह कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, कार यादगीर से रायचूर की ओर जा रही थी. शुरुआती जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार बेकाबू हो गई. इसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी भिड़ंत हो गई.

टक्कर लगने के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. हादसे में 3 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली: यशोभूमि फ्लाईओवर के पास आपस में टकराने के बाद दो कार में लगी आग, जिंदा जल गया शख्स

वहीं, 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत यादगिरि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक सभी रायचूर जिले के सिरवार तालुका के रहने वाले थे, जो अपने घर लौट रहे थे. इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

Advertisement

वहीं, बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही निजी बस भी इस हादसे का शिकार हुई. गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. टक्कर के बाद बस के यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया. फिलहाल सुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement