कर्नाटकः हेडलाइट खराब होने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में दौड़ाई बस, चालक समेत 3 सस्पेंड

कर्नाटक रोडवेज की एक बस के चालक ने हेडलाइट खराब होने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में बस दौड़ा दी थी. चालक समेत तीन कर्मचारियों पर गाज गिर गई है.

Advertisement
कर्नाटक में रोडवेज बसों की हालत पर गरमाई सियासत. (Photo: File Photo) कर्नाटक में रोडवेज बसों की हालत पर गरमाई सियासत. (Photo: File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:39 AM IST

कर्नाटक में बस पर सियासत गर्म है. सोशल मीडिया पर मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में चलती बस की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर था. राज्य सरकार पर परिवहन व्यवस्था की अनदेखी के आरोप लग रहे थे. कर्नाटक सरकार घिरी, तो अब इस मामले में एक्शन हो गया है. कर्नाटक सरकार ने मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में बस दौड़ाने वाले चालक समेत तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है.

Advertisement

कर्नाटक के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने इसकी जानकारी दी है. सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल्याण कर्नाटक रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी केकेआरटीसी के चालक समेत तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. रात के समय बस चालक ने हेडलाइट खराब होने पर रुककर उसे बनवाने की जगह मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में यात्रा जारी रखी थी.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: पटाखे फोड़ने पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 8 जख्मी

मामला 4 जुलाई का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक चिंचोली डिपो की बस कलबुर्गी से वापस चिंचोली जा रही थी. 4 जुलाई की रात वापसी की यात्रा में बस की हेडलाइट की रोशनी एकदम से कम हो गई. बस चालक ने बस रोककर हेडलाइट बनवाने की जगह मोबाइल की टॉर्च जलाई और यात्रा जारी रखी. इस गंभीर लापरवाही की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम ने कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिना हेडलाइट, मोबाइल टॉर्च के सहारे चल रही बसें...कर्नाटक में KKRTC बस सर्विस पर गरमाई सियासत

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में चलती बस का वीडियो वायरल होने के बाद ऐसा दावा किया जा रहा था कि राज्य सरकार के पास फंड नहीं है. इसकी वजह से बसों की लाइट्स की मरम्मत नहीं करवाई गई. विपक्षी दलों ने सरकार पर परिवहन व्यवस्था की अनदेखी का आरोप लगाया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »