बेंगलुरु में PG मालिक की हत्या, कॉलेज छात्रों ने बैट से पीट-पीट कर ली जान

बेंगलुरु के कस्तूरीनगर में PG मालिक माधव माटले (37) की कथित तौर पर दो कॉलेज छात्रों ने बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब माटले ने दोनों युवकों को PG परिसर में नल पर पैर धोने से रोका. बहस के दौरान माटले बैट लेकर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने बैट छीनकर उन्हीं पर हमला कर दिया.

Advertisement
बेंगलुरु में पीजी मालिक की हत्या.  (Photo: Representational ) बेंगलुरु में पीजी मालिक की हत्या. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • बेंगलुरु,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

बेंगलुरु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पेइंग गेस्ट (PG) के मालिक की हत्या कर दी. आरोप है कि कॉलेज के दो छात्रों ने बहस के बाद बैट से उस पर हमला किया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. मृतक की पहचान माधव माटले (37) के तौर पर हुई है.

Advertisement

यह घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे कस्तूरीनगर मेन रोड के पास उनके PG के सामने हुई. घटना तब हुई जब पीड़ित ने आरोपियों को अपने परिसर के अंदर पैर धोने से रोका. शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राकेश और डॉन ब्राइट सन PG परिसर के अंदर नल के पानी से अपने पैर धो रहे थे. जिस पर मालिक ने आपत्ति जताई. इसके बाद उनके बीच बहस हो गई.

पीजी मालिक पर बैट छीनकर किया हमला
उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपी, जो आपस में दोस्त हैं, उस PG में नहीं रह रहे थे जहां यह घटना हुई. अधिकारी ने आगे बताया कि घटना के समय वे शराब के नशे में थे. इस दौरान माटले आरोपियों को मारने के लिए एक बैट ले आए. हालांकि, आरोप है कि उन्होंने बैट छीन लिया और पीड़ित पर हमला कर दिया, जिससे बाद में उनकी मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इस मामले में रामामूर्ति नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि राकेश बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है, जबकि डॉन ब्राइट बीबीए के पहले वर्ष का छात्र है. फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »