बेलगावी में भीषण हादसा: कार-पिकअप और बाइक में हुई टक्कर, 2 लोगों की गई जान, तीन घायल

कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार शाम जथ–जंबोटी स्टेट हाइवे पर भीषण हादसा हो गया. इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल, तेज रफ्तार कार, पिकअप वाहन और बाइक आपस में टकरा गई थीं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

Advertisement
कार में सवार दो लोगों को आईं गंभीर चोटें. (Photo: Representational) कार में सवार दो लोगों को आईं गंभीर चोटें. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • बेलगावी,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:07 PM IST

कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना नागनूर गांव के पास मुधलगी तालुक में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की.

एजेंसी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब एक कार मुधलगी की ओर जा रही थी और सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक से भी जा टकराई, जिससे एक के बाद एक कई वाहन चपेट में आ गए.

Advertisement

इस हादसे में कार चालक रामप्पा पावड़ी मंग निवासी देवापुरहल्लि, रायबाग तालुक और शिवबसु गणपति चौगाला निवासी कंकनवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम किडनैपिंग केस: बुलेरो एक्सीडेंट में बच गए दो मासूम, 3 किडनैपर की मौत, जानें ‘कुदरत के इंसाफ’ की पूरी कहानी

हादसे में कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए गोकाक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, बाइक सवार भी इस हादसे में घायल हुआ है. पिकअप वाहन का चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटें आई हैं.

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की.

Advertisement

पुलिस ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया. मुधलगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement