Desi Jokes: सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? वजह जानकर खूब आएगी हंसी

जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं, हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल जोक्स.

Advertisement
देसी जोक्स देसी जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:31 AM IST

> डॉक्टर (पेशेंट की पत्नी से)- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, ये लो नींद की गोलियां.
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है?
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...!

 

>मिंटू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है? 
पिंटू - क्यों? 
मिंटू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया !!

Advertisement

 

> बेटा- एडमिशन फॉर्म में आईडेंटिफिकेशन मार्क क्या लिखूं?
मम्मी- हाथ में मोबाइल लिख दे !!!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी, चार दिन से कुछ नहीं खाया.
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?
भिखारी - हां हैं मां जी.
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना..!!

 

> टीचर- श्याम शराब नहीं पीता है, बाताओ इस वाक्य में श्याम क्या है...
मौंटी- श्याम माता रानी का भक्त है और इस समय नवरात्र चल रहे हैं...
टीचर ने अपना माथा पीट लिया... बेवकूफ श्याम कर्ता यानी subject है...!

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »