Viral Jokes: एक आदमी चाबी से कान खुजा रहा था, गप्पू ने कहा कुछ ऐसा... लोटपोट हो जाएंगे आप!

जिंदगी की व्यस्तता के बीच अगर मुस्कुराने का मौका मिल जाए तो दिन बन जाता है. ऐसे में मजेदार जोक्स न सिर्फ हंसाते हैं, बल्कि मन को भी सुकून और ताजगी का एहसास कराते हैं. हम आपके लिए लेकर आए हैं जोक्स का खजाना, जिन्हें पढ़कर आपको आ जाएगी हंसी.

Advertisement
वायरल जोक्स वायरल जोक्स

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

>राजू- पता है आज भी गांवो में शादी घर वालों की मर्जी से होती है,
वीरू- हां यार... घूंघट उठाने के बाद ही पता चलता है कि,
बीबी 'ऐश्वर्या ' है या 'जयसूर्या'

 

>शंटू- अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,
तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी?
बंटू- जरूर! और हाथ छोड़ दोगे तो,
मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी.

Advertisement

 

>एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था.
गप्पू उसे गौर से देखते हुए बोला-
भाई साहब, आप स्टार्ट नही हो रहे,
तो धक्का लगाऊं क्या ?

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

>मोंटू का स्टेटस-छोरी‬ तो ऐसी पटाऊंगा जो ‪‎बुलेट‬ चलाती हो,
ACTIVA‬ चलाने वाली पे तो ‪‎दुनिया‬ मरती है.
गप्पू- तुझे तो सायकल वाली भी नहीं मिलेगी..!!

 

>एक आदमी किसी कॉलेज के Toilet में गया,
अंदर टॉयलेट सीट पर बैठा तो दीवार पर लिखा हुआ देखा.
इतना ज़ोर अगर पढाई में लगाता तो,
तू आज किसी अच्छी सीट पर बैठा होता!!

 

>लड़का- जरा मेरी आंखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है.
लड़का(गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना.
मेरी आंख में मच्छर चला गया है.
गौर से देख और निकाल इसे..!!!
 

Advertisement

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »