Jokes: कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है? पिंकू का जवाब कर देगा लोटपोट

हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज (18 अप्रैल) फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
Best Jokes Best Jokes

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:32 AM IST

> मां आधी रात को बेटे के कमरे में जाकर बोली- बेटा तुझे पता है कि पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बेटा- हां मां तो?
मां- चुपचाप फोन बंद कर के सो जा
नहीं तो तेरे फोन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दूंगी!

 

> संजू अपना लेसन याद करके नहीं आया
टीचर- अपना लेसन याद क्यों नहीं किया?
संजू- जी मैम, कल रात को जैसे ही पढ़ने बैठा, लाइट चली गई
टीचर- तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई, पर फिर से जैसे ही पढ़ने बैठा फिर चली गई
टीचर- अरे तो फिर लाइट नहीं आई क्या?
संजू- आई थी, पर मैं फिर इस डर से पढ़ने नहीं बैठा कि फिर ना चली जाए!

Advertisement

 

> किट्टू- सोचा था दो शादियां करूंगा, 1 पीटेगी तो दूसरी बचाएगी
 रात को सपना देखा, एक ने पकड़ रखा था, दूसरी पीट रही थी!

 

> पिंकू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया
कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?
पिंकू का जवाब- बेसन के पकोड़े!

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> सिपाही- चल भाई, तेरे फांसी का समय हो गया
कैदी- पर मुझे तो फांसी 20 दिन बाद होने वाली थी
सिपाही- जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है
इसलिए तेरा काम पहले!

 

> बहू (सास से)- मां ये अभी तक नहीं आए?
कहीं किसी और लड़की के साथ तो....
सास- अरे कलमुही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?
ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो.

Advertisement

 

> बहू (सास से)- मां कल रात मेरी इनसे लड़ाई हो गई!
सास- कोई बात नहीं, पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है
बहू- वो तो ठीक है मां, ये बताइये लाश ठिकाने कहां लगानी है.

 

> एक आदमी हकीम के पास जाता है
हकीम- कहिए क्या दिक्कत है आपको?
आदमी- मुझे बहुत ही अजीब सी बीमारी है
जब भी मेरी पत्नी कुछ बोलती है मुझे सुनाई नहीं देता
हकीम- माशाअल्लाह ये तो खुदा की रहमत है जनाब..

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement