>जज ने 70 साल की बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझे मेंटली टॉर्चर करते हैं.
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे झगड़ा कर लेते हैं
और जब मेरी बारी आती है तो सो जाते हैं...!
>दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
चोर- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर,
मैंने माचिस जला दी...!!
>इंटरव्यू में बॉस ने पूछा- क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का- हां
बॉस- कुछ बोल के दिखाओ
लड़का- डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस- बॉस बेहोश...
ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
>टीटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
शीटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
टीटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो !!!
>बेटा- पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?
पिता जी- वो कैसे बेटा?
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं,
आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी !
>चिंटू को फांसी की सजा सुनाई गई.
जज ने पूछा- कोई आखिरी
ख्वाहिश?
चिंटू- हमारी जगह तुम लटक जाओ !!!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)
aajtak.in