प्लेन में कुछ सीट पर रहता है ये पर्दा? क्या है चारों तरफ से ढकनेे का सीक्रेट

क्या आप जानते हैं कई बार प्लेन में कुछ सीटों को पर्दे से कवर कर दिया जाता है. तो जानते हैं ये सीट किसकी होती है और क्यों इसे पर्दे से ढक दिया जाता है.

Advertisement
प्लेन में केबिन क्रू की सीट पर कई बार ऐसे पर्दे लगाए जाते हैं. (Photo: Reddit/Here4info) प्लेन में केबिन क्रू की सीट पर कई बार ऐसे पर्दे लगाए जाते हैं. (Photo: Reddit/Here4info)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

सोशल मीडिया पर एक प्लेन की फोटो वायरल है, जिसमें कुछ सीटें पर्दे से ढकी हुई नजर आ रही हैं. अब इस फोटो में सीटों पर लगे पर्दों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर ये पर्दे क्यों लगाए गए हैं. ये कौनसी सीट हैं, जिन पर ये पर्दे लगाए गए हैं. इसके साथ ही लोग कमेंट इसके कारण भी बता रहे हैं आखिर प्लेन में ऐसा क्यों किया जाता है. तो समझते हैं कि इन पर्दो का सीक्रेट है क्या?

Advertisement

आमतौर पर दो वजहों से कुछ सीटों को खास पर्दों से कवर कर दिया जाता है. एक कारण तो सीट को छुपाने का हो सकता है. कई बार टूटी सीट या किसी तकनीकी कारण से ऐसा कर सकते हैं. लेकिन, अधिकतर प्लेन में सीटों को खास पर्दों से फ्लाइट क्रू के लिए ढका जाता है. लंबी दूरी की उड़ानों में पायलट और केबिन क्रू को भी ड्यूटी के दौरान आराम करने के लिए समय दिया जाता है. ऐसे में विमानों में उनके लिए अलग से रेस्ट एरिया बनाया जाता है.

हालांकि, कुछ विमानों में जगह की कमी या विमान की बनावट के कारण अलग से रेस्ट एरिया नहीं होता और यात्रियों की सीटों को ही क्रू के आराम करने के लिए आरक्षित कर दिया जाता है. ऐसी सीटों के आसपास पर्दे लगाए जाते हैं, ताकि क्रू मेंबर्स को आराम करते समय प्राइवेसी मिल सके और यात्रियों की आवाजाही, केबिन की रोशनी और हलचल से परेशानी न हो. ये पर्दे एक तरह से उस हिस्से को बाकी केबिन से अलग कर देते हैं. यानी इनका मकसद सीटों को छिपाना नहीं, बल्कि क्रू के आराम के लिए एक शांत और प्राइवेट जगह तैयार करना है. 

Advertisement

इससे केबिन क्रू रेस्ट वाले वक्त में यहां आकर आराम कर सकते हैं. इससे उन्हें यात्रियों से अलग स्पेस मिल जाता है. जब इन पर्दों से सीटों को ढका जाता है तो सीटों को हर तरफ से कवर कर दिया जाता है और एक केबिन की तरह तैयार कर दिया जाता है. वायरल हो रहे फोटो में जो लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, उन्होंने भी ये बात कही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »