दिखती तो नहीं है, फिर ट्रेन में कहां होती है पानी की टंकी? एक बार में भरा जाता है इतना पानी

ट्रेन के डिब्बों में कहीं भी पानी की टंकी नहीं दिखती है. यह हमेशा चलती रहती है, फिर इसके टॉयलेट और वॉश बेसिन में लगे नलों में पानी कहां से आती है? ट्रेन में पानी की टंकी कहां लगी रहती है?

Advertisement
ट्रेन में बड़ी- बड़ी पानी की टंकी ऐसी जगह लगी होती है कि दिखती किसी को नहीं है (Photo - AI Generated) ट्रेन में बड़ी- बड़ी पानी की टंकी ऐसी जगह लगी होती है कि दिखती किसी को नहीं है (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:31 PM IST

भारत में लंबी दूरी के सफर के लिए अधिकतर लोग ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं.  लोग ट्रेन से दो- दो दिन लंबी यात्रा कर देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंच जाते हैं. ऐसे में इतने लंबे समय तक सफर के दौरान लोगों को टॉयलेट और फ्रेश होने या हैंडवॉश के लिए पानी की जरूरत पड़ती है. 

अब सवाल यह उठता है कि ट्रेन के टॉयलेट और वॉश बेसिन में तो बाकायदा नल लगे होते हैं और उनमें से पानी भी आता रहता है, लेकिन इन नलों में पानी की सप्लाई कहां से होती है? आखिर ट्रेन में पानी की टंकी कहां लगी होती है? क्योंकि, ट्रेन में कहीं भी पानी की टंकी दिखाई नहीं देती है, फिर पानी आता कहां से है? पूरे सफर के दौरान निर्बाध रूप से नलों में और टॉयलेट्स में पानी आता रहता है. 

Advertisement

ट्रेन के प्रत्येक कोच में पानी की टंकी लगी रहती है. चाहे वो एसी कोच हो या जनरल डिब्बा हो. पुराने तरीके से बने डिब्बों में पानी की टंकियां टॉयलेट के छत के ऊपर रहती है. एक डिब्बे में कुल 3 से 4 पानी की टंकी होती है. वहीं नए और आधुनिक एलएचबी कोचों में पानी की टंकियां नीचे की तरफ फीट की जाती है. 

हर डिब्बे में लगे होते हैं इतने पानी के टंकी
एक टंकी में कम से कम 400 से 500 लीटर पानी भरा होता है. इस तरह एक कोच में 1600 से 2000 लीटर पानी हमेशा होता है. पुराने आईसीएफ मॉडल वाले कोच में पानी के टैंक टॉयलेट के ऊपर छत की तरफ फिट होते हैं और यहीं से टॉयलेट के फ्लश और वॉश बेसिन में पानी सप्लाई होती है. 

Advertisement

 हर टॉयलेट में लगी पानी की टंकी से एक सेंसर जुड़ा होता है जो पानी खत्म होने की स्थिति में ट्रेन पर मौजूद रेल कर्मियों को इसकी सूचना दे देता है. जब ट्रेन चुनिंदा और बड़े स्टेशनों पर रुकती है तो रेलवे कर्मचारी पाइप के जरिए इन टंकियों में दोबारा पानी भरते हैं.यह पानी मुख्य रूप से टॉयलेट फ्लश और वॉशबेसिन के इस्तेमाल के लिए होती है. पीने के लिए इसका इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »