ट्रेन के इंजन पर WAP-7 और WAG-9 क्यों लिखा होता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते

ट्रेन के इंजन पर WAP-7 और WAG-9 जैसे कोड लिखे होते हैं. इन अक्षरों और नंबरों का खास मतलब होता है. जानिए WAP-7 और WAG-9 में क्या अंतर है, इनके अक्षर क्या बताते हैं और यात्री ट्रेन व मालगाड़ी के इंजन की पहचान कैसे की जाती है.

Advertisement
WAG-9 एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक इंजन है, जिसे भारी मालगाड़ियों को खींचने के लिए बनाया गया है. ( Photo: ITG) WAG-9 एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक इंजन है, जिसे भारी मालगाड़ियों को खींचने के लिए बनाया गया है. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:40 AM IST

रेलवे स्टेशन पर आपने कई बार ट्रेन के इंजन पर WAP-7 या WAG-9 लिखा देखा होगा. हो सकता है कि आपके मन में भी सवाल आया हो कि आखिर इंजन पर ये अक्षर और नंबर क्यों लिखे होते हैं? क्या इनका कोई खास मतलब होता है या ये सिर्फ इंजन की पहचान के लिए हैं? दरअसल, ये कोई रैंडम नंबर नहीं हैं. भारतीय रेलवे इन कोड के जरिए बताता है कि इंजन किस तरह का है और उसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाता है. इन अक्षरों से पता चलता है कि इंजन यात्री ट्रेन चलाने के लिए बना है या मालगाड़ी खींचने के लिए. वहीं, नंबर इंजन के खास मॉडल या उसकी कैटेगरी की पहचान बताते हैं.

Advertisement

WAP-7 का क्या मतलब होता है?
सबसे पहले WAP-7 को समझते हैं. इस कोड में हर अक्षर का अपना मतलब है.

W का मतलब है Wide Gauge: यानी भारतीय रेलवे की ब्रॉड गेज यानी बड़ी पटरी पर चलने वाला इंजन.
A का मतलब है AC Electric: यानी बिजली से चलने वाला इंजन, जिसमें एसी यानी अल्टरनेटिंग करंट का इस्तेमाल होता है.
P का मतलब है Passenger: यानी यात्री ट्रेन चलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला इंजन.
7 नंबर इस इंजन की खास कैटेगरी या मॉडल को दर्शाता है.

इस तरह WAP-7 एक ऐसा इलेक्ट्रिक इंजन है, जिसका इस्तेमाल यात्री ट्रेनों को खींचने के लिए किया जाता है. यह तेज रफ्तार से चलने वाली कई एक्सप्रेस और दूसरी यात्री ट्रेनों में लगाया जाता है.

WAG-9 का क्या मतलब है?
अब बात करते हैं WAG-9 की. इसमें शुरुआती दो अक्षरों का मतलब WAP-7 जैसा ही है. फर्क तीसरे अक्षर में है.

Advertisement

W का मतलब है Wide Gauge: यानी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर चलने वाला इंजन.
A का मतलब है AC Electric: यानी एसी बिजली से चलने वाला इंजन.
G का मतलब है Goods: यानी मालगाड़ी खींचने के लिए इस्तेमाल होने वाला इंजन.
9 नंबर इंजन की खास कैटेगरी या मॉडल की पहचान है.

WAG-9 एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक इंजन है, जिसे भारी मालगाड़ियों को खींचने के लिए बनाया गया है. इसका इस्तेमाल कोयला, सीमेंट, अनाज और दूसरे सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने वाली मालगाड़ियों में किया जाता है.

WAP-7 और WAG-9 में क्या अंतर है?
दोनों इंजन बिजली से चलते हैं और ब्रॉड गेज रेलवे लाइन पर इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन इनके डिजाइन और काम में अंतर है. WAP-7 को मुख्य रूप से यात्री ट्रेनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें तेज रफ्तार से यात्रियों को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने की क्षमता होती है. दूसरी ओर, WAG-9 को भारी मालगाड़ियों को खींचने के लिए बनाया गया है. इसमें भारी वजन खींचने की क्षमता महत्वपूर्ण होती है. यानी आसान भाषा में कहें तो WAP-7 का 'P' यात्री ट्रेन की पहचान है, जबकि WAG-9 का 'G' मालगाड़ी की पहचान बताता है.

इंजन पर नंबर लिखने की जरूरत क्यों होती है?
भारतीय रेलवे के पास अलग-अलग कामों के लिए कई तरह के इंजन हैं. अगर हर इंजन की पहचान सिर्फ उसके नाम से करनी पड़े, तो उसे समझना मुश्किल हो सकता है. इसीलिए रेलवे ने इंजनों के लिए एक कोडिंग सिस्टम बनाई है. इससे रेलवे के कर्मचारियों को इंजन की श्रेणी, उसके इस्तेमाल और तकनीकी पहचान को समझने में आसानी होती है. इसके अलावा, इंजन पर एक अलग नंबर भी लिखा होता है. यह नंबर उस खास इंजन की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता है. यानी WAP-7 इंजन का मॉडल बताता है, जबकि उस पर लिखा पूरा इंजन नंबर किसी एक विशेष इंजन की पहचान करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »