लोहे के TMT बार हुए पुराने... अब ट्रेंड में है कई साल जंग ना लगने वाला ये सरिया!

आजकल बाजार में नॉर्मल TMT सरिया की जगह कई साल तक जंग न लगने वाले और किफायती विकल्पों में एक सीआरएस यानी कॉरिजन रेसिस्टेंट ग्रेड वाले छड़ आ गए हैं. इनमें से ही एक है एपॉक्सी कोटेड सरिया. चलिए जानते हैं ये किस तरह का सरिया है और साधारण छड़ से कैसे अलग है?

Advertisement
इस सरिया में जल्दी नहीं लगती है जंग (Photo - AI Generated) इस सरिया में जल्दी नहीं लगती है जंग (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

घर बनाने में इस्तेमाल होने स्टील के टीएमटी बार अब पुराने हो चले हैं. क्योंकि, मार्केट में कई ऐसे विकल्प आ चुके हैं, जो सालों साल बिना जंग लगे चलते रहते हैं. ये कोई प्लास्टिक या फाइबर ग्लास सरिया नहीं हैं, ये भी स्टील टीएमटी बार होते हैं. बस नॉर्मल सरिया से थोड़ा अलग और अपग्रेडेड होते हैं. ऐसे ही कॉरिजन रेसिस्टेंट सरिया (CRS) में एक है एपॉक्सी कोटेड सरिया. समझते हैं ये होता क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

Advertisement

एपॉक्सी कोटेड सरिया एक नॉर्मल स्टील या टीएमटी सरिया ही होता है. जिस पर जंग लगने से बचाने के लिए एपॉक्सी रेजिन पाउडर की एक कवर लेयर चढ़ाई जाती है. यह आमतौर पर हरे रंग का दिखाई देता है, इसलिए इसे 'ग्रीन बार' भी कहा जाता है.

नॉर्मल टीएमटी बार एपॉक्सी कोटेड सरिया की तुलना में काफी सस्ता होता है. एपॉक्सी कोटेड सरिया बनाने के लिए नॉर्मल टीएमटी बार के ऊपर एक अतिरिक्त सुरक्षात्मक कोटिंग की जाती है, जिसके कारण इसकी कीमत बाजार में सामान्य टीएमटी सरिया से थोड़ा महंगा होता है. 

क्या होता है एपॉक्सी सरिया
एपॉक्सी कोटेड टीएमटी सरिया एक एक्स्ट्रा लेयर यानी सुरक्षात्मक लेप चढ़ा होता है जो पानी और हवा को सीधे लोहे के संपर्क में आने से रोकता है. इसमें साधारण टीएमटी बार के ऊपर इलेक्ट्रोस्टैटिक विधि से फ्यूजन-बॉन्डेड एपॉक्सी (एक प्रकार का पॉलीमर) का पाउडर छिड़ककर हरी या नीली कोटिंग की जाती है.

Advertisement

वहीं नॉर्मल टीएमटी यह थर्मो-मैकेनिकली ट्रीटेड स्टील होता है. इसके ऊपर बाहरी रूप से कोई अतिरिक्त सुरक्षा परत नहीं होती. यह जंग के प्रति सामान्य अवरोधक होता है. अत्यधिक नमी या पानी के संपर्क में आने पर इसमें जंग लगने का खतरा रहता है. इस तरह के जंग-रोधी या कोटेड सरिए का की कीमत लगभग 80 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम या ब्रांड व  क्वालिटी के आधार पर भिन्न हो सकता है.

यह भी पढ़ें: BFRP, CFRP, AFRP फाइबर सरिया... लोहे से सस्ता है या महंगा!

घर बनाने में नॉर्मल टीएमटी सरिया की जगह आजकल लोग इसी कोटेड सरिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. पहली बार में तो यह थोड़ा महंगा जरूर लगता है. लेकिन, आम सरिया की तुलना में यह ज्यादा टिकाऊ होता है. साथ ही जंग लगनी की टेंशन खत्म हो जाती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »