राजस्थान के ऐतिहासिक शहर जोधपुर में आज एक भव्य और हाई-प्रोफाइल शादी का आयोजन हो रहा है. यह शादी उम्मेद भवन पैलेस में हो रही है, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और लग्जरी वेडिंग वेन्यूज में से एक है, जहां कई बॉलीवुड और ग्लोबल सेलिब्रिटी के पहुंचने की उम्मीद है. इस शादी में देश और विदेश के बड़े बिजनेसमैन, कॉरपोरेट लीडर्स, विदेशी मेहमान और हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हो रही हैं. सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं और पूरे जोधपुर में शाही रौनक देखने को मिल रही है. जोधपुर स्थित उम्मेद भवन सिर्फ अपनी शाही इमारत और लग्जरी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बेहतरीन क्यूज़ीन के लिए भी दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यहां का खाना रॉयल राजस्थानी स्वाद और इंटरनेशनल फ्लेवर का शानदार मेल माना जाता है. तो चलिए जानते हैं यहां का फेमस सीख कबाब कितने का मिलता है.
शादियों और बड़े आयोजनों में खाना खास आकर्षण
उम्मेद भवन में परोसे जाने वाले व्यंजनों में पारंपरिक राजस्थानी डिशेज जैसे दाल बाटी चूरमा, रेड मीट और गट्टे की सब्जी खास तौर पर पसंद किए जाते हैं. साथ ही, मेन्यू में कॉन्टिनेंटल, इटालियन और एशियन डिशेज भी शामिल होती हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों को हर तरह का स्वाद मिल सके. यहां के शेफ पारंपरिक रेसिपी को शाही अंदाज में पेश करते हैं. बेहतरीन क्वालिटी, शानदार प्रेज़ेंटेशन और रिच फ्लेवर इसकी पहचान है. यही वजह है कि यहां होने वाली शादियों और बड़े आयोजनों में खाना खास आकर्षण बन जाता है.
आज शादी के बंधन में बंधेंगे कपल
अमेरिका में काम करने वाले मशहूर टेक लीडर Nikesh Arora की बेटी आयशा अरोड़ा की शादी हो रही है. निकेश अरोड़ा भारतीय मूल के अरबपति बिजनेसमैन हैं और फिलहाल साइबर सिक्योरिटी कंपनी Palo Alto Networks के चेयरमैन और CEO हैं. आयशा की शादी Jack Hughes से हो रही है. वह एक मशहूर आइस हॉकी खिलाड़ी हैं. वे अमेरिका की नेशनल हॉकी लीग (NHL) में New Jersey Devils के लिए सेंटर पोजीशन पर खेलते हैं. विंटर ओलंपिक 2026 में जैक ह्यूग्स ने USA टीम की ओर से खेलते हुए कनाडा के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दिलाने वाला गोल किया था. इस गोल की वजह से उनकी टीम को गोल्ड मेडल मिला और वे काफी चर्चा में आ गए.
उनका पूरा परिवार हॉकी से जुड़ा रहा है, इसलिए बचपन से ही उनका झुकाव इस खेल की ओर था.हालांकि, जैक अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं और पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करते. वहीं, आयशा अरोड़ा के पिता Nikesh Arora वैश्विक टेक इंडस्ट्री के बड़े बिजनेस लीडर हैं. वे फिलहाल Palo Alto Networks के चेयरमैन और CEO हैं.
शादी का फूड और मेन्यू स्पॉटलाइट:
शादी में शाही तरीके से पारंपरिक और इंटरनेशनल खानपान दोनों का संयोजन रखा गया है. एक खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में SEEKH KEBAB (739 Kcal ~ 180gms) को भी शामिल किया गया है, जिसकी कीमत ₹2,200 बताई जा रही है, यानी यह एक प्रीमियम वेडिंग सेंटर मेन्यू आइटम के रूप में सर्व किया जा रहा है. इस तरह के आइटम आम तौर पर हाई क्वालिटी वाले मीट, मसालों, लक्जरी रिप्रेजेंटेशन और शादी में खास अतिथि अनुभव के लिए शामिल होते हैं.
उम्मेद भवन के खास मेन्यू के अनुसार अलग-अलग डिशेज की कीमत इस प्रकार है:
Veg starters
Mushroom and Asparagus Crostini (86 Kcal ~ 170gms) – ₹1550
Classical Onion and Tomato Rings (558 Kcal ~ 180gms) – ₹1550
Corn Tortilla (755 Kcal ~ 170gms) – ₹1550
Panko Halloumi (400 Kcal ~ 170 gms) – ₹1550
Non Veg Starters
Chicken Skewers (242 Kcal ~ 190gms) – ₹1750
Labneh Chicken (282 Kcal ~ 190gms) – ₹1750
Seekh Kebab (739 Kcal ~ 180 gms) – ₹2200
Griddled Prawn (694/650 Kcal ~ 180gms) – ₹2350
Togarashi Fish (444 Kcal ~ 195 gms) – ₹1950
इस मेन्यू में सबसे महंगा आइटम Griddled Prawn (₹2350) है, जबकि वेज स्टार्टर की कीमत ₹1550 से शुरू हो रही है. Seekh Kebab की कीमत ₹2200 प्रति प्लेट है.
इस शादी में कौन-कौन आ रहा खास
इस शाही समारोह में देश-विदेश के उच्च-स्तरीय मेहमान शामिल हो रहे हैं. उद्योगपति गौतम अडानी और अंबानी परिवार, अमेरिका के वाणिज्य सचिव Howard Lutnick, US राजदूत समेत कई ग्लोबल बिजनेसमैन और VIP मेहमान बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी शामिल हैं. शुक्रवार को इस हाई प्रोफाइल वेडिंग कार्यक्रम में उद्योगपति सुनील मित्तल और फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गौर पहुंचे.
aajtak.in