अमित शाह से मिलने संसद पहुंचे पुष्कर धामी, CM के जुड़े सवाल पर दिया था ये जवाब

एक तरफ उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत से चुनाव जीती, वहीं दूसरी तरफ खटीमा से मुख्यमंत्री के दावेदार पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए. उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने लगभग 6000 वोटों से हराया.

Advertisement
पुष्कर सिंह धामी. -फाइल फोटो पुष्कर सिंह धामी. -फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST
  • 70 सीट वाले विधानसभा में भाजपा को मिली है 47 सीटें
  • धामी को कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने लगभग 6000 वोटों से हराया है

उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद सवाल लगातार बना हुआ है कि आखिर नया मुख्यमंत्री कौन होगा? भाजपा लगातार इस मुद्दे पर बैठक कर रही है. इसी बीच मंगलवार को उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे. इससे पहले धामी नई दिल्ली में पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान धामी ने उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री से जुड़े सवाल पर अपनी राय रखी थी. 

Advertisement

एक सवाल के जवाब में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम पार्टी की बैठक में शामिल होने आए हैं. पार्टी आलाकमान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निर्णय के मुद्दे पर विचार करेगा और यह उनका फैसला आखिरी होगा.

दरअसल, 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि इस राज्य में लगातार दूसरी बार कोई पार्टी वापसी नहीं कर पाई. हालांकि, मौजूदा सीएम के चुनाव हारने से अब पार्टी में इस पद के लिए कई नामों की चर्चा हो रही है. 

बीजेपी ने राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आकर भले ही इतिहास रचा हो, लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी उस मिथक को तोड़ने में नाकामयाब रहे जिसके लिए उत्तराखंड जाना जाता है. 

दरअसल, प्रदेश में एक मिथक हैं कि जो भी नेता मुख्यमंत्री आवास में रहता है, वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है. चाहे वह भुवन चंद्र खंडूरी हों, या फिर रमेश पोखरियाल निशंक, हरीश रावत या फिर विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत हों और या फिर अब चुनाव हारने वाले पुष्कर सिंह धामी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »