उत्तराखंड में संत रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान झड़प, दो गुटों में पथराव-फायरिंग, एक की मौत

रुड़की में संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Advertisement
गुरु रविदास जयंती शोभायात्रा पर रुड़की में बवाल. (File Photo:) गुरु रविदास जयंती शोभायात्रा पर रुड़की में बवाल. (File Photo:)

अंकित शर्मा

  • रुड़की,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:37 PM IST

रुड़की के भगवानपुर थाना इलाके बिनारसी गांव में रविवार को संत गुरु रविदास जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जो देखते ही देखते फायरिंग और पथराव में बदल गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल होने की जानकारी सामने आ रही है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया.

हरिद्वार के एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने फोन पर बताया, 'ये विवाद दो पड़ोसियों के बीच हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.'

उन्होंने कहा, 'घायलों का इलाज चल रहा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं. स्थिति तनावपूर्ण है, इसलिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.'

Advertisement

घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में पुलिस का पहरा है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.

स्थानीय लोगों की माने तो शोभायात्रा के दौरान किसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई जो जल्द ही हिंसक रूप ले ली. अचानक फायरिंग और पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement