चारधाम यात्रा से पहले बड़ा फैसला, केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है. उन्होंने इसे धार्मिक परंपराओं और आस्था की पवित्रता बनाए रखने के लिए जरूरी बताया. मंदिर परिसर में सभी का स्वागत होगा, लेकिन गर्भगृह में प्रवेश केवल सनातन परंपरा मानने वालों को मिलेगा.

Advertisement
लिस्ट में कुल 48 मंदिर, कुंड और धार्मिक स्थल शामिल हैं. Photo ITG लिस्ट में कुल 48 मंदिर, कुंड और धार्मिक स्थल शामिल हैं. Photo ITG

aajtak.in

  • देहरादून ,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मंदिरों की धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और पूजा-पद्धति की पवित्रता को बनाए रखना समिति की प्राथमिकता है.

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है, लेकिन गर्भगृह में प्रवेश केवल सनातन परंपरा का पालन करने वालों को ही अनुमति दी जाएगी.

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हाल ही में कहा था कि बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर जैसे धाम केवल घूमने की जगह नहीं, बल्कि सनातन आस्था के प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र हैं. ऐसे में यहां प्रवेश को सामान्य अधिकार नहीं, बल्कि धार्मिक परंपराओं के अनुसार तय किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि संत समाज और धर्माचार्यों की लंबे समय से यही राय रही है कि इन पवित्र स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक होनी चाहिए. उनके मुताबिक, चारधाम यात्रा श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक अनुशासन से जुड़ी है, न कि सामान्य पर्यटन से.

लिस्ट में कुल 48 मंदिर, कुंड और धार्मिक स्थल शामिल
बीकेटीसी के प्रस्ताव में कुल 48 मंदिरों, कुंडों और धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है. इनमें तुंगनाथ मंदिर, मदमहेश्वर मंदिर, त्रियुगीनारायण मंदिर, नरसिंह मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, तप्त कुंड, ब्रह्मकपाल और शंकराचार्य समाधि जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं, जहां प्रवेश को लेकर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement