कार चालक ने नशे में दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, हादसे के बाद मच गई अफरा-तफरी

देहरादून के मसूरी डायवर्जन पर एक कार चालक ने नशे की हालत में दोपहिया वाहनों को जबरदस्त टक्कर मार दी. इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 1 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी की कार को सीज कर दिया है.

Advertisement
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस. हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस.

aajtak.in

  • मसूरी,
  • 31 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी डायवर्जन पर बड़ा हादसा हो गया. यहां कार सवार युवक ने दो वाहनों को जबरदस्त टक्कर मार दी. इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि कार चालक नशे में था, उसकी गाड़ी सीज कर दी गई है.

दरअसल, इन दिनों मसूरी में न्यू ईयर इंजॉय करने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. यहां लोगों की भीड़ के बीच एक कार चालक ने मसूरी डायवर्जन के पास दो वाहनों में जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसे का शिकार हुआ बाइक सवार युवक मसूरी से देहरादून की ओर आ रहा था.

Advertisement

इसी दौरान कार चालक ने खड़ी स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

नए साल को लेकर मसूरी में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़, सावधानी से यात्रा करने की दी जा रही सलाह

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि कार चालक नशे में था. उसकी गाड़ी को सीज कर दिया गया है, साथ ही पंजाब से आ रहे पर्यटक को मेडिकल के लिए भेजा गया. न्यू ईयर के चलते मसूरी में पर्यटक लगातार पहुंच रहे हैं. तेज वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका रहती है. ऐसे में पुलिस द्वारा सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील की जा रही है. (रिपोर्टः सागर शर्मा)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement