झील में कैबिनेट बैठक, हरीश रावत का नया पैंतरा

देश के कई राज्यों की बिजली और पानी की जरूरतों को पूरा करने वाली टिहरी झील अब उत्तराखंड की राजनीति में भी अहम योगदान देने जा रही है.

Advertisement
हरीश रावत हरीश रावत

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:19 AM IST

देश के कई राज्यों की बिजली और पानी की जरूरतों को पूरा करने वाली टिहरी झील अब उत्तराखंड की राजनीति में भी अहम योगदान देने जा रही है. उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक टिहरी झील पर होने जा रही है. हरीश रावत के चहेतों की नई सूचि में शामिल पर्यटन मंत्री दिनेश धने इसी बहाने आगामी विधानसभा चुनाव को साधने की कोशिश में लगे हैं, माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की विधानसभा क्षेत्र टिहरी में ये हरीश रावत के समर्थन से एक सेंध भी है.

Advertisement

25 सितंबर को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री दिनेश धने के टिहरी झील में अगली कैबिनेट बैठक कराने के आग्रह पर मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अन्य मंत्रियों ने हामी भरी है. जिस पर अपनी चुनावी बिसात के चलते मंत्री दिनेश धने का कहना है कि टिहरी झील पर फ्लोटिंग मरीना में कैबिनेट बैठक होना एक एतिहासिक अवसर होगा जो टिहरीवासियों के लिए खासा फायदेमंद साबित होगा.

इस कैबिनेट से टिहरीवासियों को भी खासी उम्मीदें हैं. 42 वर्ग किलोमीटर में फैली टिहरी डैम की झील को कभी अभिशाप माना जाता था, लेकिन पर्यटन और खेल विभाग के प्रयासों से आज टिहरी झील वॉटर एडवेंचर स्पोर्टस का हब बन रही है. और भविष्य में विश्व मानचित्र पर पर्यटन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने को तैयार है. टिहरी झील पर कैबिनेट बैठक कब होगी अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन अक्तूबर महीने में होने वाले टिहरी झील महोत्सव से पहले कैबिनेट बैठक होना प्रस्तावित है. गौरतलब है कि टिहरी झील में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष टिहरी झील महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जो कि इस बार 15 और 16 अक्टूबर को होना है. टिहरी झील में कैबिनेट बैठक से स्थानीय लोगों में भी खासी उम्मीदें हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »