केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में क्या सोना बन गया पीतल? तीर्थ पुरोहित के आरोपों पर कमेटी ने दी सफाई

Kedarnath Temple: बद्री-केदार मंदिर समिति का कहना है कि एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है, जिसमें सोने की लागत 1 अरब 15 करोड़ रुपये बताई गई है. यह बिना तथ्यों के भ्रामक जानकारी प्रसारित कर जनमानस की भावनाएं आहत करने का प्रयास किया गया है.

Advertisement
केदारनाथ गर्भ गृह में 14 करोड़ रुपए कीमत का सोना लगा है. केदारनाथ गर्भ गृह में 14 करोड़ रुपए कीमत का सोना लगा है.

प्रवीण सेमवाल

  • रुद्रप्रयाग ,
  • 17 जून 2023,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

Uttarakhand News: केदारनाथ मंदिर के तीर्थ पुरोहित और चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगाई गई सोने की परतों पर सवाल खड़े किए हैं. तीर्थ पुरोहित का आरोप है कि सोना, पीतल में तब्दील हो गया है और इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं, बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने एक प्रेस नोट जारी करते हुये कहा कि सोशल मीडिया में भ्रमित करने वाली जानकारी फैलाई जा रही है 
 
दरअसल, चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और  केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. तीर्थ पुरोहित वीडियो जारी करके बता रहे हैं कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में लगाया गया सोना अब पीतल में बदल गया है. 

Advertisement

सवा अरब रुपये के घोटाले का आरोप 

उन्होंने मंदिर समिति को घेरते हुए कहा कि गर्भ गृह में सोने की परत लगाने के नाम पर सवा अरब रुपये का घोटाला किया गया है. साथ ही कहा कि बीकेटीसी, सरकार और प्रशासन में जो भी इस कार्य के लिए जिम्मेदार है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. बीकेटीसी को सोना लगाने से पहले इसकी जांच करनी चाहिये थी. 

'पीतल पर पानी चढ़ाया'

तीर्थ पुरोहित मंदिर के भीतर सोना लगाने का लगातार विरोध कर रहे थे, बावजूद जबरन यह कार्य किया गया. सोने के नाम पर महज पीतल पर पानी चढ़ाया गया. उन्होंने कहा कि यदि इसमें जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो तीर्थपुरोहित उग्र आंदोलन करेंगे. 

BKTC ने किया खंडन 

वहीं, दूसरी ओर बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी की ओर से जारी खंडन पत्र में कहा गया है कि केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों और जलेरी को स्वर्णजड़ित करावाए जाने का काम पिछले वर्ष एक दानी दाता के सहयोग से किया गया. वर्तमान में कतिपय व्यक्तियों द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रचारित किया जा रहा है, जिसमें सोने की लागत एक अरब 15 करोड़ रुपये बताई गई. यह बिना तथ्यों के भ्रामक जानकारी प्रसारित कर जनमानस की भावनाएं आहत करने का प्रयास किया गया है. 

Advertisement

14 करोड़ का सोना 

बीकेटीसी ने स्पष्ट किया कि केदारनाथ गर्भ गृह में 23,777.800 ग्राम सोना लगाया गया है, जिसका वर्तमान मूल्य 14.38 करोड़ है. स्वर्ण जड़ित कार्य के लिए प्रयुक्त कॉपर की प्लेटों का कुल वजन 1,001.300 किलोग्राम है, जिसकी कीमत 29 लाख रुपये है. उन्होंने बताया कि उक्त भ्रामक जानकारी फैलाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई भी की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »