बोतल में पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े ABVP के छात्र, आत्मदाह का प्रयास

हल्दुचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में मंगलवार उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एबीवीपी (ABVP) के छात्र नेता विद्यालय में सेमेस्टर का सिलेबस पूरा न कर परीक्षाएं कराए जाने के विरोध में पेट्रोल की बोतल लेकर छत पर चढ़ गए. सूचना मिलते ही आनन-फानन में विद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात की.

Advertisement
 छात्र ने आत्मदाह का किया प्रयास. छात्र ने आत्मदाह का किया प्रयास.

राहुल सिंह दरम्वाल

  • लालकुआं,
  • 30 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 11:35 PM IST

उत्तराखंड के लालकुआं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एबीवीपी के छात्र नेता बोतल में पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए और आत्मदाह करने की कोशिश की. सूचना मिलते ही आनन-फानन में विद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर छात्रों से बात की. छात्र नेता का कहना है कि मांगे न माने जाने पर फिर से उग्र आंदोलन की जाएगी.

Advertisement

दरअसल, लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की मांगों को पूरा करने के लिए और अपनी बात को कॉलेज प्रशासन तक पहुंचाने के लिए महाविद्यालय में कुछ एबीवीपी के छात्र नेता छत पर चढ़ गए. इसके बाद हाथ में पेट्रोल वाली बोतल लेकर आत्मदाह करने की धमकी देने लगे. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी छात्रों को नीचे उतारा गया.

ये भी पढ़ें- 

'छात्र नेता ने उग्र आंदोलन करने की दी चेतावनी'

इस दौरान छात्र नेताओं का कहना था कि बिना सिलेबस पूरा किए हुए परीक्षाएं कराई जा रही हैं, जो कि सरासर गलत है. पहले सिलेबस पूरा होना चाहिए. इसके बाद परीक्षाएं होनी चाहिए. पुलिस प्रशासन और कॉलेज प्रशासन के मान मनोबल के बाद छात्र नेता बात माने और उन्होंने जल्द उनकी मांगे न माने जाने पर फिर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

Advertisement

'उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी'

बता दें कि Uttarakhand Board 10th Result 2024 Declared: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 30 अप्रैल, 2024 को उत्तराखंड बोर्ड 10वी का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे परिषद के रामनगर स्थित कार्यलय में घोषित किया गया. इस साल का पास प्रतिशत 89.14% रहा है. कक्षा 10वीं क्लास में प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक लाकर टॉप किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement