'बूंदक से धुआं नहीं गोलियां निकालने' की धमकी देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

यूपी के बरेली में समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के अवैध पेट्रोल पंप पर योगी सरकार को बुलडोजर चल गया है. उनके पेट्रोल पंप को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीएम योगी को लेकर विवादित बयान दिया था.

Advertisement
समाजवादी पार्टी के विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई कार्रवाई समाजवादी पार्टी के विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई कार्रवाई

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 07 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST
  • सपा विधायक पर योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई
  • अवैध पेट्रोल पंप को प्रशासन ने किया जमींदोज

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद से ही अवैध रूप से बनी बिल्डिंग पर तेजी से बुलडोजर चल रहा है. अब बरेली में  समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को योगी सरकार ने जमींदोज कर दिया है. 

शहजिल इस्लाम पर बिना नक्शा पास कराये  पेट्रोल पंप बनाने का आरोप है. बता दें कि शहजिल इस्लाम ने करीब एक हफ्ते पहले विधायक स्वागत समारोह में सीएम योगी पर विवादित बयान दिया था.

Advertisement

विधायक ने कहा था, "उनके मुंह से आवाज़ निकली तो हमारे बंदूकों से धुआं नहीं, गोलियां निकलेंगीं". बयान देने के सात दिनों बाद ही अब विधायक पर बड़ी कार्रवाई हुई. बता दें कि विधायक के जिस पेट्रोल पंप को तोड़ा गया है वो दिल्ली-रामपुर नेशनल हाइवे पर है बना हुआ था.

बुधवार को बरेली में बसपा नेता और ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के मैरेज हॉल पर योगी सरकार को बुलडोजर चला था. योगेश पटेल चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे.

दरअसल बरेली विकास प्राधिकरण के नये उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने जब से चार्ज संभाला है तबसे अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और उसका शुल्क वसूल कर सरकारी जमीन को  कब्जे से मुक्त कराया जा रहा है.   

यहां देखिए वीडियो    

Advertisement
17 करोड़ के घाटे में चल रहे प्राधिकरण के खाते में अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे जमा हो चुके हैं. बरेली विकास प्राधिकरण  ने मंगलवार को बरेली के स्टेडियम रोड स्थित सिटी डिवाइन मैरेज हॉल पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. आरोप है कि यह मैरेज हॉल नियम-कानून को ताक पर रखकर बनवाया गया था जिसकी जांच चल रही थी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »