सीएम योगी ने जताई चिंता, कहा- वंदे मातरम् को लेकर विवाद खत्म हो

उत्तर प्रदेश के मेरठ और इलाबाहाद नगर निगम में वंदे मातरम गाए जाने को लेकर हुए विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन्दे मातरम गाएं या ना गाएं, इसे लेकर विवाद चिन्ता का विषय है.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

साद बिन उमर

  • लखनऊ,
  • 08 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ और इलाबाहाद नगर निगम में 'वंदे मातरम' गाए जाने को लेकर हुए विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'वन्दे मातरम' गाएं या ना गाएं, इसे लेकर विवाद चिन्ता का विषय है.

लखनऊ स्थित राजभवन में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ लोग कह रहे हैं कि हम नहीं कहेंगे... हम इस देश को 21वीं सदी में आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन विवाद का विषय यह है कि हम (वंदे मातरम) गाएंगे या नहीं. यह चिन्ता का विषय है.

Advertisement

योगी आदित्यनाथ ने कहा, संकीर्णताओं से उबरने के लिए हम सबको मार्ग तलाशना होगा. उन्होंने हाल ही में इलाहाबाद में हुए हाईकोर्ट की 150वीं जयंती के समापन समारोह का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट की 150वीं जयंती मनाई गई थी. कार्यक्रम का शुभारंभ ही राष्ट्रगीत से हुआ.

मुख्यमंत्री ने कहा, कितना अच्छा लगा. (वह) भव्य समारोह था. कितना ऐतिहासिक समारोह था. समापन समारोह में भारत के प्रधानमंत्री आए थे. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और प्रदेश के राज्यपाल भी उपस्थित थे. उस समारोह का शुभारंभ ही राष्ट्रगीत से होता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »