विधायक विजय मिश्रा MP में अरेस्ट, बेटी बोली-गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए!

विधायक मिश्रा की बेटी रीमा ने कहा है कि पुलिस मेरे पिता को सही सलामत कोर्ट तक लाए. विकास दुबे की तरह फेक एनकाउंटर नहीं होना चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि मेरे पिता के साथ कुछ भी हो सकता है.

Advertisement
भदोही के निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटो) भदोही के निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा (फाइल फोटो)

दिनेश कुमार

  • भदोही,
  • 14 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 10:43 PM IST

  • गिरफ्तारी के बाद सामने आई विधायक की बेटी
  • विकास दुबे की तरह एनकाउंटर की जताई आशंका

पूर्वांचल के चर्चित विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद उनकी बेटी रीमा मिश्रा सामने आई हैं. विधायक मिश्रा की बेटी रीमा ने कहा है कि पुलिस मेरे पिता को सही सलामत कोर्ट तक लाए. विकास दुबे की तरह फेक एनकाउंटर नहीं होना चाहिए. उन्होंने आशंका जताई कि मेरे पिता के साथ कुछ भी हो सकता है. रीमा ने कहा कि इस बार गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए.

Advertisement

भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा को शुक्रवार के दिन मध्य प्रदेश के आगर मालवा में गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही रीमा मिश्रा सामने आईं. रीमा ने बताया कि अपनी मां के लिए अग्रिम जमानत की याचिका कोर्ट में लगाई थी. इसी दौरान किसी ने बताया कि मेरे पिता को एमपी में गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी पुलिस की ओर से बताया गया है कि विजय मिश्रा गिरफ्तार कर लिए गए हैं. रीमा ने कहा कि इस समय मैं बहस की स्थित में नहीं हूं. केवल उनसे पूछना चाहती हूं कि वहां मेरे पिताजी किसकी कस्टडी में हैं.

रीमा मिश्रा ने कहा कि क्या वे यूपी पुलिस की कस्टडी में हैं? कैसे दोनों पुलिस ने कोआर्डिनेट किया है? अब मैं उनसे केवल यह कहना चाहती हूं कि मेरे पिता को सही सलामत कोर्ट तक लाया जाए. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक पूरी प्रक्रिया को अपने अंडर में लें. विकास दुबे जैसा फेक एनकाउंटर मत कीजिये. रीमा ने कहा कि मेरी यूपी सरकार से भी एक ही अपील है कि अगर कोई अपराध करता है तो उसके लिए अदालत है. कृपया फेक एनकाउंटर मत कीजिये. इस बार कोई गाड़ी नहीं पलटनी चाहिए.

Advertisement

इससे पहले एमपी के आगर मालवा जिले में विधायक को गिरफ्तार करने की जानकारी एसपी ने मीडिया को दी थी. एसपी के अनुसार भदोही से पुलिस टीम विधायक को अपनी कस्टडी में लेने के लिए रवाना हो गई है. दो दिन पहले ही विधायक ने अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी. गुरुवार की रात से अचानक उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा भी लापता हो गई हैं.

विधायक विजय मिश्रा पर पिछले दिनों गुंडा एक्ट लगा था. इसके बाद विधायक, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा पर पड़ोसी कृष्णमोहन तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था. तीनों पर मारपीट करने और मकान पर कब्जे का आरोप लगाया था. 8 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही जांच कर रही पुलिस विधायक विजय मिश्रा, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा की तलाश कर रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement