वाराणसी ज्ञानवापी मामला: हिन्दू पक्ष की 5 वादी में से एक कल वापस लेंगी अपना केस

Gyanvapi Masjid case: वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में महिला वादियों में फूट की खबरें सामने आ रही हैं. पांच में से एक वादी सोमवार को अपना केस वापस लेंगी. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा और मूर्तियों की सुरक्षा की मांग को लेकर पांच महिला वादियों में से एक ने अपना केस वापस लेने की घोषणा की है.

Advertisement
फाइल फोटो. फाइल फोटो.

समर्थ श्रीवास्तव / रोशन जायसवाल

  • लखनऊ/वाराणसी,
  • 08 मई 2022,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST
  • विधि सलाहकार समिति भी कल हुई थी भंग
  • चार महिला वादी ने केस जारी रखने का लिया है फैसला

वाराणसी के ज्ञानवापी मामले में हिन्दू पक्ष की तरफ से 5 वादी में से एक राखी सिंह कल (सोमवार) अपना केस वापस लेंगी, हालांकि हिन्दू पक्ष का कहना है कि बाकी 4 वादी अपने रुख पर कायम हैं और वो केस चलाएंगी. फिलहाल हिन्दू पक्ष के वकील और अन्य पदाधिकारी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे.

4 वादी जिन्होंने केस जारी रखने का फैसला किया है, उनमें सीता साहू, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और रेखा पाठक शामिल हैं. उधर, राखी सिंह के केस वापस लेने के निर्णय के पीछे का कारण स्प्ष्ट नहीं है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के दौरान विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन वादी पक्ष की ओर से मौजूद नहीं थे. इसके बाद ही फूट की आशंका बढ़ गई थी. 

गौरतलब है कि इस केस की अगुवाई करने वाली संस्था विश्व वैदिक सनातन संघ ने शनिवार को ही अपने लेटर हेड पर जानकारी को साझा करते हुए विधि सलाहकार समिति को भंग कर दिया था. 

18 अगस्त 2021 को महिलाओं ने कोर्ट से की थी ये मांग

दरअसल 18 अगस्त 2021 को वाराणसी की 5 महिलाएं श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजन-दर्शन की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचीं थीं. महिला वादियों ने कोर्ट से कहा था कि श्रृंगार गौरी मंदिर में पहले की परंपरा के मुताबिक, साल में 2 बार ही पूजा होती थी. लेकिन इन महिलाओं की मांग है कि अब परिसर में मौजूद अन्य देवी देवताओं की रोजाना पूजा अर्चना में बाधा ना आए.

Advertisement

कोर्ट में आई इस अपील पर सिविल जज ने परिसर में सर्वे और वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए हैं और 10 मई को इस पर रिपोर्ट मांगी थी. हालांकि इससे पहले लगातार तीन दिन तक होने वाला सर्वे मुस्लिम पक्ष के विरोध के चलते दो दिन तक ही हो पाया था. अब इस मामले में सोमवार को ही सुनवाई होनी है. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »