नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के ऑफिस में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 29 में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के ऑफिस में आग लग गई है. आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं.

Advertisement
आग (सांकेतिक तस्वीर) आग (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 23 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

दिल्ली से सटे नोएडा में आग लगने का मामला सामने आया है. नोएडा के सेक्टर 29 में एक इमारत में भीषण आग लग गई. जिसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची.

नोएडा के सेक्टर 29 में स्थित नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) के ऑफिस में आग लग गई है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग के कारण नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. जिसके कारण इमारत में आग तेजी से फैल गई. वहीं आग के कारण काफी दस्तावेज जलकर हर खाक हो गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »