यूपी: डुमरियागंज की वोटर लिस्ट में मोदी, ओबामा, लादेन और सोनम कपूर भी!

पंचायत चुनावों के मद्देनज़र तैयार की जा रही वोटर लिस्ट में यूपी में भारी गड़बड़ी देखने को मिली है. सिद्धार्थनगर की एक ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में पीएम मोदी समेत कई नेताओं का नाम जोड़ दिया गया.

Advertisement
वोटर लिस्ट में जोड़ दिया पीएम मोदी का नाम (फाइल फोटो) वोटर लिस्ट में जोड़ दिया पीएम मोदी का नाम (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • सिद्धार्थनगर,
  • 14 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 12:00 PM IST
  • यूपी में जारी है पंचायत चुनाव की तैयारी
  • डुमरियागंज की वोटर लिस्ट में बड़ी चूक
  • पीएम मोदी, बराक ओबामा का नाम शामिल

क्या ऐसा हो सकता है कि भारत के प्रधानमंत्री और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एक ही जगह पर मतदान करें? उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की एक ग्राम पंचायत में बनी वोटर लिस्ट में कुछ ऐसा ही हो गया है. जहां सरकारी चूक के कारण वोटर लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का नाम आ गया है. जब ये चूक सामने आई तो प्रशासन ने अब गलती सुधारने की बात कही है. 

Advertisement

दरअसल, प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है. यूपी के डुमरियागंज इलाके में भैसहिया गांव में वोटर लिस्ट में निवार्चन विभाग से चूक हुई. यहां रहने वाले कई लोगों के नाम तो वोटर लिस्ट से गायब हैं, लेकिन कुछ ऐसे नाम शामिल हैं जिनका यहां से कोई संबंध ही नहीं है. 

देखें: आजतक LIVE TV

इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, बसपा प्रमुख मायावती, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं. इतना ही नहीं अलकायदा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का नाम भी वोटर लिस्ट में रहा. 

अब इस मामले को लेकर गांव वालों में रोष है, गांव के ही रहने वाले दिनेश यादव का कहना है कि ये बड़ी लापरवाही है, जिसकी जांच की जरूरत है. 

Advertisement

जिसपर एसडीएम त्रिभुवन ने सफाई दी है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जिनका नाम गलती से जुड़ा है उसे हटाया जाएगा. एसडीएम ने कहा कि यहां वोटर लिस्ट पर काम करने के लिए 44 पर्यवेक्षक, 25 बीएलओ लगाए गए हैं. जो नाम गलत तरीके से आए हैं, उन्हें हटा दिया गया है. निर्वाचन आयोग की सूची सही हो, इस ओर काम चल रहा है.

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी वोटर लिस्ट में इस तरह की गड़बड़ दिखी हो, पहले भी ऐसा कई बार होता आया है. आपको बता दें कि प्रदेश में इस साल पंचायत चुनाव होने हैं, हालांकि अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही हैं. 

(इनपुट: मजहर आजाद, सिद्धार्थनगर)


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »