योगी की कैबिनेट में एक मुस्लिम चेहरा, राजनाथ के बेटे पंकज को नहीं मिली जगह

योगी की कैबिनेट में मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को भी अहमियत दी गई है. बनारस दक्षिणी से पहली बार विधायक बने नीलकंठ तिवारी को कैबिनेट में जगह दी गई है.

Advertisement
योगी की कैबिनेट में राजनाथ के बेटे को जगह नहीं मिली योगी की कैबिनेट में राजनाथ के बेटे को जगह नहीं मिली

अनुग्रह मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 19 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

यूपी में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी सरकार बन गई है. रविवार को 46 मंत्रियों के साथ योगी ने शपथ ली. कैबिनेट में बीजेपी ने कई ऐसे विधायकों को जगह दी जो पहली बार चुन कर आए हैं, वहीं राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को जगह नहीं दी गई है. बीजेपी ने बतौर मुस्लिम चेहरा मोहसीन रजा को कैबिनेट में जगह दी है.

Advertisement

स्वाति सिंह को जगह पर पंकज को नहीं मिली अहमियत
बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी और लखनऊ सेंट्रल से विधायक स्वाति सिंह को मंत्री पद दिया गया है.  हालांकि, राजनाथ के बेटे पंकज सिंह को जगह नहीं दी गई है.

ये है योगी की कैबिनेट
- सरकार में कुल 46 मंत्री

- 2 डिप्टी सीएम
- 22 कैबिनेट मंत्री
- 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
-13 राज्य मंत्री

किसी मुस्लिम को नहीं दिया टिकट पर बनाया मंत्री
बीजेपी ने विधानसभा की 403 सीटों में एक भी टिकट किसी मुस्लिम शख्स को नहीं दिया. पर योगी की कैबिनेट में बीजेपी ने एक मुस्लिम चेहरा शामिल किया है. भाजपा प्रवक्ता मोहसीन रजा को मिनिस्टर बनाया गया है.

बनारस को भी अहमियत
योगी की कैबिनेट में मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को भी अहमियत दी गई है. बनारस दक्षिणी से पहली बार विधायक बने नीलकंठ तिवारी को कैबिनेट में जगह दी गई है.

Advertisement

इन 5 बड़े चेहरे को मिली जगह
1. चेतन चौहान को कैबिनेट मिनिस्टर बनाया गया है.
2. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट में जगह दी गई है. उन्होंने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा को लखनऊ कैंट में हराया था.
3. पूर्व बीएसपी सांसद ब्रजेश पाठक और स्वामी प्रसाद मौर्य को भी बीजेपी ने यूपी सरकार में जगह दी है.
4. इलाहाबाद से जीतने वाले सिद्धार्थ नाथ सिंह को कैबिनेट में जगह दी गई है. वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं और पार्टी के प्रवक्ता हैं.
5. सुरेश राणा को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »